Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण संपन्न  

मण्डला 15 दिसम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह के निर्देशन मंे त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए योजनाभवन में जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। निर्वाचन प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम के मार्गदर्शन में सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों को अलग-अलग पालियों में प्रशिक्षण दिया गया तथा निर्वाचन से संबंधित दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स ने जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित नियमों, प्रक्रिया, ईव्हीएम आदि के बारे में जानकारी दी।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 7 अगस्त 2026

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 20 फरवरी 2026

Reva India News

नगरपालिका के टाऊनहॉल में आयोजित हुआ सजीव लोकार्पण कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment