Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

16 दिसम्बर को प्राप्त हुए 16 नाम-निर्देशन पत्र

मण्डला 16 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए 13 दिसम्बर दिन सोमवार से नाम-निर्देशन प्रक्रिया का प्रारंभ हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत पद तथा प्रथम एवं द्वितीय चरण में शामिल विकासखण्डों के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हुई। परिसर में उम्मीदवारों के लिए ओलिन के माध्यम से ऑनलाईन नॉमिनेशन की व्यवस्था भी की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी प्रकार मंडला जनपद सहित सभी जनपदों में भी 13 दिसम्बर से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जनपद परिसर में संबंधित अधिकारियों द्वारा इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। 16 दिसम्बर तक की स्थिति में प्रथम चरण के लिए निवास से जनपद सदस्य पद के लिए 2 तथा पंच पद के लिए 3, नारायणगंज जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए एक, सरपंच के लिए एक तथा पंच के लिए एक, बीजाडांडी से सभी पदों के लिए शून्य, मंडला से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक, सरपंच पद के लिए 4 तथा पंच पद के लिए 2, मोहगांव से पंच पद के लिए 3, घुघरी से एक जनपद सदस्य तथा एक सरपंच पद के लिए नामांकन प्राप्त हुए। इस प्रकार अब तक सभी 6 विकासखण्डों में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 4, सरपंच पद के लिए 6 तथा पंच पद के लिए 9 नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2021 है।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा……मिश्रा

Reva India News

कलेक्टर ने स्टेनो एलआर लखेरा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Reva India News

गेहूँ उपार्जन की अंतिम तिथि में वृद्धि

Reva India News

Leave a Comment