Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारायणगंज में अवैध कब्जा हटाया गया

मण्डला 5 जनवरी 2022

तहसीलदार नारायणगंज अनिल जैन ने बताया कि कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार अतिक्रमण एवं अन्य अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कुम्हा तहसील नारायणगंज अंतर्गत शासकीय भूमि खसरा नंबर 513,516 पर मुबारक अली पिता नूरअली द्वारा अवैध रूप से ढाबा बनाकर व शौचालय आदि का निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया था। तहसील प्रशासन द्वारा उक्त भूमि से बेदखली आदेश पारित किया जाकर निर्माण किए गए माँ ढाबा, पानी की टंकी एवं शौचालय को मौके से तोड़कर हटाया गया।

Related posts

दिव्या भारती की तरफ आकर्षित होने लगे गोविंदा

Reva India News

मोगली बाल उत्सव में मंडला विकासखंड विजेता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

Reva India News

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 42 आवेदन

Reva India News

Leave a Comment