Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर एवं 60 से अधिक आयु के नागरिकों को लगेगा प्रिकॉशन डोज

मण्डला 9 जनवरी 2022

जिला टीकाकरण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ-साथ जिले में 10 जनवरी 2022 से हैल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिकों के लिये कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रिकॉशन डोज प्रारंभ किया जा रहा है। जिले की समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रिकॉशन डोज के लिए हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिक पात्र होंगे। उक्त नागरिक कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रिकॉशन डोज हेतु कोविड-19 द्वितीय डोज से 9 माह अथवा 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण होने के उपरांत ही पात्र होंगे। उपरोक्त वर्ग के नागरिकों को द्वितीय डोज पश्चात निर्धारित अवधि उपरांत कोविन पोर्टल द्वारा प्रिकॉशन डोज हेतु एस.एम.एस. के माध्यम से सूचित किया जायेगा। उपरोक्त वर्ग के नागरिकों के प्रिकॉशन डोज हेतु पंजीयन प्रकिया पूर्ववत् (ऑनलाईन एवं ऑनसाईट) रहेंगी। जिला टीकाकरण अधिकारी ने समस्त हेल्थकेयर वर्कर, फॅटलाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिकों से अपील की है, कि जिनको द्वितीय डोज लगने से 9 माह अथवा 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण हो गई है, वो अपने नजदीकी कोविड वेक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवायें।

Related posts

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: मंडला में जन-जागरूकता पहल*

Reva India News

ग्राम धमनपानी में पानी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

स्ट्रीट वेंडर्स से भेंट कर दी गई वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment