Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

17 जनवरी तक अनिवार्यतः क्रियाशील करें कोविड केयर सेंटर

मण्डला 14 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के समस्त कोविड केयर सेंटरों को 17 जनवरी 2022 तक अनिवार्यतः क्रियाशील करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि जिले में कोविड संक्रमण की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चिन्हांकित कोविड केयर सेंटरों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य अमले की नियुक्ति आदेश प्रसारित किए जाएं। कोविड केयर सेंटर के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। अपर कलेक्टर द्वारा इन सेंटरों में निर्धारित मीनू अनुसार भोजन एवं गरम पानी की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही संपादित की जाएगी। सभी कोविड केयर सेंटर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की निगरानी में संचालित  होंगे।

Related posts

चने के उन्नत बीज का किया गया वितरण  

Reva India News

उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

दशहरा एवं मिलाद-उन-नबी पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित  

Reva India News

Leave a Comment