Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी  

मण्डला 15 जनवरी 2022

महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगाँव से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना मोहगांव के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र मुनू में सरिता भारतीया एवं आंगनवाड़ी केन्द्र सालीवाड़ा में अंजु मार्को का कार्यकर्ता पद के लिए चयन किया गया है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र बड़झर में सोमती सैयाम, आंगनवाड़ी केन्द्र बगली में भागरती भारतीया एवं आंगनवाड़ी केन्द्र बिलगांव में शिवानी भारतीया का सहायिका पद के लिए चयन किया गया है। अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 19 जनवरी 2022 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिलगी के बड़े तालाब में श्रमदान, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

Reva India News

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज कक्षा 12 में अध्ययनरत और बारहवी उत्तीर्ण हो सकते हैं शामिल

Reva India News

ग्राम मढ़ोगढ़ में थ्री लेयर सब्जी उत्पादन का अवलोकन सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने की सराहना  

Reva India News

Leave a Comment