Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य जल्द पूर्ण कर प्रारंभ करें – कलेक्टर  

मण्डला 25 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला चिकित्सालय परिसर में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते हुए प्लांट के आवश्यक सिविल वर्क को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने 6 हजार लीटर ऑक्सीजन क्षमता के प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में संबंधितों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्लांट की मशीनरी इंस्टॉलेशन का कार्य पूर्ण करते हुए प्लांट को जल्द प्रारंभ करने की कार्यवाही करें। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, ईईपीआईयू श्री पटले, पीओ डूडा श्री कुर्वेती एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

जिला चिकित्सालय की रसोई का किया औचक निरीक्षण

 

कलेक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के पश्चात जिला चिकित्सालय की रसोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई में कार्यरत स्टॉफ से प्रतिदिन मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए निर्धारित मीनू के बारे में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए मरीजों को साफ-सुथरा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने रसोई स्टॉफ से प्रतिदिन समय सारणी के अनुसार दिए जाने वाले नास्ते एवं भोजन की जानकारी ली।

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस आज

Reva India News

कुल्स्ते के निवास में सी एम कमलनाथ

Reva India News

उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment