Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने कन्या आश्रम घुघरी की बालिकाओं से बंधवाई राखियाँ

मंडला 17 अगस्त 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आज कन्या आश्रम घुघरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम शाला में रहने वाली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए राखियां बंधवाई। श्री मिश्रा ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाते हुए उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्राओं से चर्चा करते हुए उन्हें सफलता प्राप्त करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से छात्रावासों में प्रदाय की जाने वाली सुविधाआंे के संबंध में भी जानकारी लेते हुये संबंधित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम घुघरी सीएल वर्मा, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग एलएस जगेत सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन ट्रेक्टर जप्त

Reva India News

नवीन फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 8 जुलाई को मंडला से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेगी

Reva India News

Leave a Comment