Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग सागर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

आज दिनाँक 30 जनवरी 2022, को शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया सागर द्वारा शहीद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ग्राम विकास संबंधी विचार ” ग्रामोदय से राष्ट्र उदय ” सर्वोदय की अवधारणा का आम जन तक प्रसार एवं उन्हें साकार करने के उद्देश्य से महाविद्यालय द्वारा लिये गये गोदग्राम – गम्भीरिया , मकरोनिया में राष्ट्रीय सेवा योजना- छात्र इकाई द्वारा ( ग्राम- गम्भीरिया में ) कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ ए सी जैन के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री आर सी प्रजापति के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों द्वारा कोविड टीकाकरण , एनीमिया मुक्त ग्राम , गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता रैली एवं स्वक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्वयं सेवकों एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए डॉ एसी जैन ने कहा की अहिंसा एवं शांति के प्रतीक महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज तथा स्वच्छता संबंधी विचार वर्तमान की कई बीमारियों एवं समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करते हैं , अपने आसपास के वातावरण एवं गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक ग्रामवासी को आगे आकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री चंद्रहास श्रीवास्तव ने ग्राम वासियों को मास्क वितरित करते हुए कहां कि स्वक्षता एक दिन का कार्य नहीं है , इसे प्रतिदिन हमारी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, हमें आसपास कूड़ा करकट फेंकने से बचना चाहिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करें। टीवी ,एड्स, एनीमिया ,कोरोना तथा अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता हेतु स्वयंसेवकों ने स्लोगन लिखकर जागरूकता रैली निकाली । कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं 35 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। धन्यवाद एवं आभार आर सी प्रजापति ने व्यक्त किया तथा महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर एवं देश पर अपना बलिदान करने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

 

Related posts

हानिकारक पटाखों के निर्माण, भण्डारण, परिवहन, विक्रय व उपयोग आदि पर प्रतिबंध के आदेश  

Reva India News

विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलने वाले “नशे से दूरी है जरूरी

Reva India News

Leave a Comment