Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री चंद्रशेखर ने ली बैठक

मंडला 1 फरवरी 2022

जबलपुर संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर ने संभाग के सभी जिलों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिलेवार कोविड अनुकूल व्यवहार के पालन के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने मॉस्क के उल्लंघन पर की जा रही जुर्माना कार्यवाही की जिला कलेक्टर्स से जानकारी लेते हुए इसे लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग के उल्लंघन पर प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही जारी रखें। उन्होंने मंडला जिले में प्रतिष्ठानों पर की गई कार्यवाही की सराहना की। इसी प्रकार अन्य जिलों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की। जिला एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड तथा ईईपीएचई श्री कुशरे उपस्थित थे।

कमिश्नर श्री चंद्रशेखर ने वीसी में सार्थक पोर्टल पर जिलेवार जानकारी की समीक्षा की। उन्होंने नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी लेते हुए जिलेवार प्रगति जानी। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला जिले में चल रहे रूटीन टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने स्वामित्व योजना के तहत भी जिले में जारी सर्वे कार्य के बारे में बताया। बैठक में संभाग आयुक्त ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूलों तथा आंगनवाड़ियों में नल कनेक्शन शत प्रतिशत पूर्ण करें। इसे एक अभियान के तहत अंतिम रूप दें। श्री चंद्रशेखर ने बैठक में धान उपार्जन की समीक्षा, नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की कार्यवाही की समीक्षा, घूमंतू एवं अर्द्धघूमंतू जनजातियों नागरिकों की जाति प्रमाण-पत्र बनाने की स्थिति की समीक्षा भी की।

Related posts

जल गंगा जल संवर्धन अभियान के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 30 जून तक चलेगा अभियान  

Reva India News

शाहा नाला में श्रमदान से हुआ बोरी बंधान, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

कलेक्टर ने की जल अभिषेक अभियान सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment