Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 70 आवेदन

मण्डला 1 फरवरी 2022

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 70 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहके ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम खिरहनी निवासी गणेश प्रसाद नंदा ने गरीबी रेखा, ग्राम देवरी निवासी पोहपसिंह बरकड़े ने राहत राशि प्रदान करने, ग्राम पंचायत गोराछापर निवासी रामचरण तेकाम ने चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने, ग्राम चीजगांव निवासी दिलीप साहू ने गरीबी रेखा एवं राशन कार्ड बनवाने, ग्राम सालीवाड़ा निवासी ओमकार यादव ने श्रवण यंत्र दिलाने, राधाकृष्णन वार्ड मण्डला निवासी निशा श्रीवास्तव ने आवास योजना, बम्हनी बंजर निवासी समलू लाल चंदौल ने वृद्धा पेंशन, ग्राम पंचायत खैरी निवासी धर्मेन्द्र चक्रवर्ती ने विकलांग सर्टिफिकेट दिलाने के संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।

Related posts

दो दिवस में लम्बित प्रकरणों का निराकरण करें – कलेक्टर मानव अधिकार आयोग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित  

Reva India News

ग्राम पंचायत इंद्री और तेंदुआ बम्हनी में अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया गया

Reva India News

नैनपुर महाविद्यालय एवं आई.टी.आई में हुए पिछले 2021 में नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के प्रवेश में

Reva India News

Leave a Comment