Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अशासकीय विद्यालय नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण के लिए 10 फरवरी तक आवेदन

मण्डला 4 फरवरी 2022

जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र म0प्र0 भोपाल द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत सत्र 2022-23 हेतु कक्षा 8वीं तक के प्राईवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण आवेदन करने अंतिम तिथि 10 फरवरी 2022 नियत् की गई है।

जिन मान्यता प्राप्त प्राईवेट स्कूलों की मान्यता अवधि समाप्त हो चुकी है अथवा 31 मार्च 2022 को समाप्त हो रही है उनके द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र से जारी समय-सारणी अनुसार मान्यता नवीनीकरण के लिए वर्णित प्रक्रिया अनुसार आर.टी.ई एमपी मोबाईल ऐप से ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2022 तक करना आवश्यक है। इस संबंध में विस्तृत निर्देश समस्त अशासकीय विद्यालय जिला मण्डला को प्रसारित किए गए हैं।

Related posts

*माधोपुर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: पुलिस और छात्रों ने मिलकर बढ़ाई जागरूकता

Reva India News

बायपास निर्माण संबंधी जनसुनवाई 24 एवं 25 को  

Reva India News

संवैधानिक अधिकार पद यात्रा 2021 सर्व आदिवासी सामाजिक ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment