Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बायपास निर्माण संबंधी जनसुनवाई 24 एवं 25 को  

मण्डला 21 फरवरी 2022

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 मंडला-नैनपुर-लामता-बालाघाट के उन्नयन कार्य का डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग पर सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है एवं यह मार्ग जिन संघन आबादी बाले ग्रामों से गुजर रहा है वहां पर बायपास का निर्माण कार्य एवं ज्यामितीय सुधार हेतु एकरेखण परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित है। इस मार्ग पर मण्डला-बम्हनी-चिरईडोंगरी एवं नैनपुर में बायपास निर्माण करना प्रस्तावित किया गया है।

उक्त प्रस्तावित निर्माण कार्य के प्रस्ताव में जनसुनवाई कर बायपास निर्माण एवं एकरेखण परिवर्तन हेतु आपसी सहमति बनाई जा सके एवं मार्ग में आ रहे ग्रामों के बाहर से प्रस्तावित बायपास के एकरेखण को अंतिम रूप दिया जा सके, इस हेतु 24 फरवरी 2022 स्थान कार्यालय जनपद पंचायत मण्डला में एवं 25 फरवरी 2022 कार्यालय जनपद पंचायत नैनपुर में दोपहर 12 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया है।

Related posts

घाट पर गंदगी और पाॅलीथीन के उपयोग पर की गई चालानी कार्यवाही

Reva India News

होटलों एवं ढाबों में अनावश्यक खड़े वाहनों पर कार्यवाही करें संचालक

Reva India News

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से  

Reva India News

Leave a Comment