Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया के ग्राम बुडला में 324 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त  

मंडला, 14 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायत के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया एवं खनिज अमले द्वारा ग्राम बुडला तहसील बिछिया खनिज रेत के अवैध भण्डारण के पृथक-पृथक 10 प्रकरण दर्ज किये गये है। कार्यवाही के दौरान ग्राम बुडला में कुल 108 ट्राली अर्थात 324 घन मीटर खनिज रेत का अवैध भण्डारण जप्त किया गया है।

उक्त अवैध भण्डारण को जप्त कर ग्राम के कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त अवैध भण्डारण के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया, सहायक खनि अधिकारी एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Reva India News

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान: पंचायत स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment