Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

17 जून 2025, मंडला

ग्यारहवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम, योग सेमिनार तथा योग कार्यशालाओं के आयोजनों में स्कूल, काॅलेज, पाॅलीटेक्निक काॅलेज, आईटीआई, निजि शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक/शिक्षकगण भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा योग संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस सहित विभागों के शासकीय सेवकों तथा आम नागरिक भी कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।

इस वर्ष ’’एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न कराने के साथ-साथ मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण एनआईसी द्वारा लिंक के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजनों में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

जनधन योजना में गरीब भाई-बहनों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनधन योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों को भी दी शुभकामनाएं

Reva India News

मंडला जिले के विभिन्न ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित ग्रामीणों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

युवा-संगम मेला 16 जून को, निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे

Reva India News

Leave a Comment