Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 30 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 11 फरवरी 2022

10 फरवरी की शाम 3 बजे से 11 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 30 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी 65 वर्षीय पुरूष, चरगांव निवासी 25 वर्षीय महिला, कालपी निवासी 55 वर्षीय महिला, गुमटी निवासी 30 वर्षीय महिला, बीजाडांडी निवासी 31 वर्षीय महिला, मझगांव निवासी 20 वर्षीय युवती, बसनी निवासी 20 वर्षीय युवती, हर्राटोला निवासी 22 वर्षीय महिला, देवगांव निवासी 19 वर्षीय युवक, बरबसपुर निवासी 24 वर्षीय महिला, अमझर निवासी 2 वर्षीय बालिका, पटपरा माल निवासी 40 वर्षीय महिला, मांझीपुर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, मवई के वार्ड नंबर-4 निवासी 25 वर्षीय महिला, मुरकुटा निवासी 16 वर्षीय बालक, कुम्हा निवासी 21 वर्षीय युवती, ग्वारामाल निवासी 22 वर्षीय युवती, पडादर निवासी 4 वर्षीय बालक, बिलगढा निवासी 23 वर्षीय महिला, छतरपुर निवासी 60 वर्षीय महिला, नाहरवेली निवासी 55 वर्षीय पुरूष, पाण्डकला निवासी 28 वर्षीय पुरूष, घुघरी निवासी 19 वर्षीय युवती, देवहारा निवासी 25 वर्षीय पुरूष, रहंगी निवासी 21 वर्षीय युवती, खम्हरिया निवासी 25 वर्षीय महिला, राजीव कॉलोनी मंडला निवासी 63 वर्षीय महिला एवं 36 वर्षीय पुरूष, पुरवा निवासी 33 वर्षीय महिला, लावर बकोरी निवासी 17 वर्षीय बालिका की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

पथ विक्रेताओं के लिए 2 दिसंबर तक पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2024

Reva India News

साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप से समाज को जागरूक करना जरूरी:राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

Leave a Comment