Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्रतिदिन करें – श्रीमती सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली वीसी

मण्डला, 17 मार्च 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी नियमित रूप से राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्हांेने राजस्व प्रकरणों के अंतर्गत सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की भी समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम नियमित रूप से अपने क्षेत्र के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के कोर्ट के मामलों की जानकारी लें तथा निराकरण को प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। उन्होंने आदेश अनुपालन पर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी पटवारी आदेश के अनुपालन के कार्य प्राथमिक रूप से सुनिश्चित नहीं करेगा उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने 1 से 2 वर्ष, 2 से 5 वर्ष तथा अन्य प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदारों से प्रकरणों के निराकरण के लिए की गई कार्यवाही के जवाब मांगे। श्रीमती सिंह ने आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए निराकृत प्रकरणों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों एवं रीडर के पास लंबित प्रकरणों की तहसीलवार जानकारी भी ली। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति प्रतिदिन एसएलआर शाखा में भेजने के निर्देश दिए। एडीएम मीना मसराम ने बैठक में भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप, सीमांकन तथा जनसुनवाई के प्रकरणों की तहसीलवार रिपोर्ट मांगी। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मंत्री एवं सांसद ने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सौंपी चाबी स्कूटी पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे जिले के 164 मेधावी विद्यार्थी हुए लाभांवित

Reva India News

नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय ओपन फुटबॉल लीग पर किया कब्जा फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन बॉयज को 2 / 1 से दी शिकस्त प्रकाश मांझी को बेस्ट प्लेयर और प्रथम चौकसे को टॉप स्कोरर का मिला अवार्ड

Reva India News

नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ एनएसएस शिविर का समापन

Reva India News

Leave a Comment