Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 फरवरी को टाऊनहॉल में

मण्डला 22 फरवरी 2022

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 23 फरवरी को नगरपालिका टाऊनहॉल में किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियाँ जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष एवं योग्यता कक्षा आठवी से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं आजीविका मिशन मंडला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 23 फरवरी 2022 को नगरपालिका मंडला के टाऊनहॉल में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है।

जिला स्तरीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, 2 फोटोग्राफ, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से बदली दिनेश की किस्मत टेंट हाउस से आत्मनिर्भरता तक: दिनेश मसराम की प्रेरणादायक सफलता कहानी

Reva India News

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन

Reva India News

एनीमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीजों से की गई गृहभेंट

Reva India News

Leave a Comment