Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रमदान करके किया जा रहा है बोरी बंधान* *माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन*

महासमिति गोरक्षा और रक्तदान संगठन के त्वाधान में 1 मार्च से शिवरात्रि के पावन अवसर पर पुरवा रामबाग एवं महाराजपुर के बीच कच्चे पुल पर मां नर्मदा के परिक्रमावासी आसानी से पार हो सके इसके लिए संगठन के माध्यम से आज सुबह 10:00 बजे से 3:30 बजे तक बंजर से रेत निकालकर बोरी में भरकर एवं बोरी को बांधकर फिर आने जाने के लिए मार्ग बनाने का कार्य महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के रक्तवीरों ने अपना योगदान देकर इस कार्य को आगे बढ़ाया निश्चित ही यहां का यह कार्य पूरा होने में समय लग सकता है लेकिन संगठन ने यह बीड़ा उठाया है एवं संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रोल ने मंडला जिले की समस्त धर्म प्रेमी एवं समाजसेवियों से आग्रह किया है कि प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक यह कार्य लगातार चालू रहेगा आप भी समय निकाल कर बोरी बंधान करने के लिए आकर अपना श्रमदान कर योगदान दें आज के कार्यक्रम में बहुत से लोग व्रत रहने के बाद भी अपना योगदान दिया है आज के इस कार्यक्रम में माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर ने आकर सभी कार्य सेवको का मनोबल बढ़ाया एवं की सराहना आप रहे आज के कार्यक्रम में सक्रिय डॉ दिलीप चंद्रोल, हनुमंत बैरागी, शिवम यादव, हैप्पी जैन, पंकज मलिक ,सचिन गुप्ता ,राहुल जैन, रितेश यादव ,वीरेंद्र चौरसिया बम्हनी, शिवा बैरागी, बालकृष्ण बंशकार ,कृष्णा झरिया, देवी नंदा, राजा नंदा ,बसंत पटेल, हरिशंकर नामदेव, गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल एवं अन्य लोगों ने अपना समय देकर जिम्मेदारी निभाई संगठन ने लगभग 1500 बोरी सीमेंट की खाली वाली व्यवस्था करके ले आये है आज के इस कार्यक्रम में स्वल्पाहार की व्यवस्था कारसेवकों के लिए जिला लोधी समाज जिला उपाध्यक्ष / क्षेत्रीय जनपद सदस्य माननीय आनंद ठाकुर मुगदरा समाजसेवी एवं महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के संरक्षक माननीय रोचीराम गुरबानी के सुपुत्र मनोज गुरबानी के द्वारा की गई ओर उपवास रहकर भी कार्य कर रहे कार्य सेवको के लिए माननीय बब्बल खरया के द्वारा केला एवं पानी की व्यवस्था की गई आगे भी यह कार्यक्रम लगातार प्रतिदिन सुबह 8:00 से 10:00 के बीच में किया जाएगा जिले के समस्त समाजसेवियों से अनुरोध है कि आप भी अपना समय निकाल कर आय एवं परिक्रमावासियों के लिए यह रास्ता सहूलियत भरा हो सके इसके लिए अपना योगदान जरूर दें रविवार सुबह 8/बजे से 10 बजे तक माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन के गांव की टीम आकर करेगी बोरी बंधान कार्य आप भी समय निकाल कर आईयेगा

मां नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए

Related posts

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने एवं जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित

Reva India News

*एलपीजी की काला बाजारी करने वालों पर टिकरिया पुलिस की कार्यवाही, पुलिस द्वारा लगभग 25 लाख का सामान किया गया जप्‍त*

Reva India News

88 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment