Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर को 3 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका  

मण्डला 31 दिसम्बर 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभ होने वाले अभियान के संबंध में जनसमुदाय के लिए एडवाईजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि जिले से अभी कोविड-19 का खतरा खत्म नही हुआ है। प्रदेश में अब ओमीक्रोन वायरस का प्रवेश होे गया है, जिससे हम सभी को खतरा बना हुआ है। 18 वर्ष से अधिक के व्यक्ति कोविड-19 के टीके की दूसरी खुरांक जरूर लगवाएँ। बीमार, गर्भवती 60 से अधिक आयु के व्यक्ति जिनकी बीमारी से लड़ने की क्षमता कम है, ये खतरे के समूह में आते हैं। कोविड के टीके जरूर लगवाएँ एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार का ये अहम फैसला है कि 3 जनवरी 2022 से 15 वर्ष से 18 वर्ष बालक व बालिकाओं को कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा। जिले के सरकारी व गैर सरकारी निजी अनुदान प्राप्त स्कूल तथा आई.आई.टी, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सत्र लगाकर किशोरों को टीकाकरण किया जायेगा। वर्ष 2007 अथवा उसके पूर्व जन्मे समस्त किशोर बालक व बालिकाएँ कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पात्र होगें। जिलेवासियों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएँ एवं अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग करें।

Related posts

दीनदयाल रसोई के लिए जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

कलेक्टर ने माधोपुर नलजल योजना का किया निरीक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 29 अक्टूबर 2024

Reva India News

Leave a Comment