Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 6 मार्च 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 7 मार्च 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 7 मार्च को सायं 7:30 बजे डिंडौरी से मंडला पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते रात्रि 9 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 10 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। ग्रामीण विकास एवं केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 8 मार्च को 8:30 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा 9:30 बजे मंडला पहुंचकर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रातः 10 बजे मंडला-नैनपुर पेसेंजर ट्रेन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम 5 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

आयुष्मान योजना के तहत हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Reva India News

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक से पहले कलेक्टर ने ली विभागीय तैयारियों की गहन समीक्षा

Reva India News

स्वच्छता संबंधी शिकायत के लिए ’स्वच्छता महूआ ऐप’

Reva India News

Leave a Comment