Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आगामी 4 दिनों में अधिक से अधिक करें शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

मण्डला 14 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 4 दिनों में सीएम हेल्पलाईन के अधिकाधिक प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले की रैकिंग को बेहतर करने सभी जिलाधिकारी प्रतिदिन शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता से भी बात कर उनसे संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि 100 दिवस से अधिक की शिकायतों को सभी जिला अधिकारी प्राथमिकता से निराकृत करेंगे। उन्होंने समाधान प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित जिला अधिकारियों से जवाब मांगे। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, सीएमओ नगरपालिका, सीडीपीओ एवं विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

सीएम हेल्पलाईन से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

 

सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का अधिकतम संतुष्टिपूर्ण निराकरण तथा जिले की रैकिंग को बेहतर करने के उद्देश्य से लोकसेवा प्रबंधक कविता गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से एल-1 एवं अन्य स्तर के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया, प्रोफाईल अपडेशन, शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण दर्ज कराने एवं नकारात्मक तरीके से शिकायतों को बंद करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन अपनी लॉगिन पर लम्बित शिकायतों की स्थिति की जानकारी रखें। इसी प्रकार एल-1 तथा अन्य स्तर के अधिकारी सीएम हेल्पलाईन की अपनी प्रोफाईल एवं मोबाईल नंबर अनिवार्यतः अपडेट करें। कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को भी सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज कराने एवं उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण के दौरान फोर्सक्लोज की प्रक्रिया से बचें। साथ ही निम्न गुणवत्ता से शिकायतों का निराकरण न करें। उन्होंने रैकिंग को गुणात्मक रूप से प्रभावित करने वाले तथ्यों के बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अटेंड नहीं की गई शिकायत के संबंध में संबंधित अधिकारी का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने राजस्व, वन, ग्रामीण विकास, खाद्य, ऊर्जा विभाग को अपनी शिकायतों के निराकरण में विशेष प्रगति दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को प्राथमिकता से प्रतिदिन निराकृत करें। उन्होंने नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कर्मकार मंडल, सिंचाई, साफ-सफाई, केनाल रिपेयरिंग के संबंध में प्राप्त हुई शिकायतों के निराकरण के बारे में संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगे।

 

भैंसदेही शिविर के प्रकरणों के जवाब मांगे

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने घुघरी अनुविभाग के अंतर्गत भैंसदेही में आयोजित क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस के दौरान प्राप्त हुई ग्रामीणों की शिकायतों एवं संबंधित विभागों द्वारा निराकरण संबंधी की गई कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाले शिकायतों का पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। निराकरण की जानकारी आवेदक को भी दी जाए। श्रीमती सिंह ने भैंसदेही क्षेत्र के आसपास की 12 पंचायतों की समस्याओं के निरीक्षण के लिए नियुक्त जिलाधिकारियों से भी विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों द्वारा भ्रमण के दौरान प्राप्त कमियों को संबंधित विभाग दूर करें।

 

मनेरी में 16 को क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस

 

कलेक्टर ने बताया कि 16 मार्च को निवास जनपद के अंतर्गत मनेरी में क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। संबंधित अनुविभाग के सभी अधिकारी समाधान दिवस के संबंध में जरूरी तैयारियां पूरा करेंगे। साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस के बारे में जानकारी देंगे। पंचायत स्तर में मुनादी भी कराएं। श्रीमती सिंह ने मनेरी क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस के पूर्व आसपास के क्षेत्र की समस्याओं के निरीक्षण के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों को भी भ्रमण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों में नलजल योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति जरूर देंगे। उन्होंने आयुष्मान पंजीयन की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन कम से कम 350 पंजीयन करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कड़कनाथ प्रोजेक्ट के संबंध में चर्चा करते हुए डीडी वेटनरी को निर्देशित किया कि बैगा समुदाय के परिवारों को चिन्हित करते हुए उन्हें कड़कनाथ प्रोजेक्ट के तहत लाभ दें। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को ऐसे परिवारों को चिन्हित करते हुए अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने 29 मार्च को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के संबंध में तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने ’वापस स्कूल चलें हम’ कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ड्रॉपआऊट छात्राओं को भी स्कूल आने प्रेरित करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने बैठक में मिशन इंद्रधनुष, मातृ वंदना योजना, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में शतप्रतिशत नल एवं बिजली कनेक्शन के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ अपने क्षेत्र की एनआरसी में शतप्रतिशत बच्चों को भर्ती कराएं। उन्होने दिव्यांगों के लिए एल्मिको कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण कर दर्ज कराएं। इसी प्रकार राजस्व वसूली एवं भू-अर्जन के कार्यों को भी प्रतिदिन करें। उन्होंने ई-गवर्नेंस मैनेजर को आधार कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त बजट का समय पर उपयोग सुनिश्चित करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार . मण्डला 20 जून 2022

Reva India News

मंडला पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूकता अभियान आयोजित

Reva India News

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों का प्रशिक्षण सम्पन्न निपसिड इंदौर में आयोजित किया गया दो सप्ताह का सत्र

Reva India News

Leave a Comment