Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

मण्डला 20 मई 2022

पुलिस उपमहानिरीक्षक बालाघाट रेंज ने बताया कि थाना मोहगांव जिला मंडला के अपराध क्रमांक 183/22 धारा 302, 201 ताहि. में अज्ञात आरोपी की पतादेई में 16 मई एवं 17 मई 2022 की दरमियान रात को धारदार हथियार से 3 लोगों की हत्या कारित की गई।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट द्वारा 20 हजार रूपये के नगद इनाम की घोषणा की गई है। अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी एवं दस्तयाबी के लिए जो कोई व्यक्ति या पुलिस अधिकारी या कर्मचारी कोई सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसको 20 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एक से अधिक सूचनाकर्ता अथवा पुलिस अधिकारी या कर्मचारी होने पर पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज का होगा।

Related posts

केवलारी में हुआ सिलाई सेंटर का शुभारंभ महिलाओं स्वरोजगार से जोड़ने दिया जायेगा प्रशिक्षण

Reva India News

डाईट में बेटी बचाओं बेटी पढ़ायो योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

माहिष्मती कप पर चंद्रपुर ने किया कब्ज़ा  फाइनल में मुंबई को दी शिकस्त 

Reva India News

Leave a Comment