Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डाईट में बेटी बचाओं बेटी पढ़ायो योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

10 जून 2025, मंडला

डाईट में बेटी बचाओं बेटी पढ़ायो योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाल में उपस्थित प्रतिभागीयों को वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में लागों को बताया गया। साथ ही डायल 100, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, महिला हेल्पलाईन नंबर 181, साईबर सुरक्षा हेल्प लाईन 1930 तथा वन स्टॉप सेंटर मण्डला एवं एचयूबी के संबंध में लोगों को बताया गया। साथ ही कार्यालय का नंबर 07642252699 के बारे में भी प्रचार प्रसार हेतु लोगों को जागरूक किया गया। तत्पश्चात पेरालीगल वॉलेंटियर शिखा श्रीवास्तव द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायताओं एवं उनके सारथी अभियान एवं 18 वर्ष से कम उम्र के निराश्रित बच्चों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से बताया। उक्त कार्याशाला में डाईट के प्राचार्य श्री डी.सी. उईके, सहायक अध्यापक उमा बर्वे, शिक्षकगंण एवं वन स्टॉप से केसवर्कर सुश्री आशा नंदा, श्रीमती साक्षी पटवा बहूउद्देशीय कार्यक्रर्ता हरीशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

दवाई भी और कड़ाई भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित, कोरोना टीकाकरण पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

कान्हा टाईगर रिजर्व,मंडला के अंतर्गत वनमंडल स्तरीय समितियों की खेलकूद प्रतियोगिता

Reva India News

पूर्व सामान्य वनमंडल मंडला के अंतर्गत एक बाघ मृत मिला

Reva India News

Leave a Comment