Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 जून 2022

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा की

प्रथम पाली में 3997 तथा द्वितीय पाली में 3974 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए

 

मण्डला 19 जून 2022

म0प्र0 राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021-22 जिला मुख्यालय के 18 केन्द्रों में 2 सत्रों में आयोजित की गई जिसमें प्रथम पाली में 3997 तथा द्वितीय पाली में 3974 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में प्रथम पाली में 152 तथा द्वितीय पाली में 150, महर्षि विद्यामंदिर में प्रथम पाली में 150, द्वितीय पाली में 149, निर्मला हायरसेकंडरी स्कूल में प्रथम पाली में 219, द्वितीय पाली में 211, नवीन बॉयस हाईस्कूल महाराजपुर में प्रथम पाली में 162, द्वितीय पाली में 161, कन्या हाईस्कूल पड़ाव में प्रथम पाली में 137, द्वितीय पाली में 136, एनजेएन स्कूल में प्रथम पाली में 183, द्वितीय पाली में 183, पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रथम पाली में 229, द्वितीय पाली में 226, भारत ज्योति में प्रथम पाली में 275, द्वितीय पाली में 275, गर्ल्स कॉलेज में प्रथम पाली में 191, द्वितीय पाली में 190, नेहरू स्कूल महाराजपुर में प्रथम पाली में 225, द्वितीय पाली में 225, मॉन्टफोर्ट में प्रथम पाली में 213, द्वितीय पाली में 212, हायरसेकंडरी स्कूल नंबर-2 में प्रथम पाली में 261, द्वितीय पाली में 261, उत्कृष्ट विद्यालय में प्रथम पाली में 316, द्वितीय पाली में 312, अमल ज्योति महाराजपुर में प्रथम पाली में 306, द्वितीय पाली में 306, गर्ल्स हायरसेकंडरी स्कूल महाराजपुर में प्रथम पाली में 294, द्वितीय पाली में 294, आरडी कॉलेज में प्रथम पाली में 279, द्वितीय पाली में 279, अवंती बाई गर्ल्स स्कूल में प्रथम पाली में 369, द्वितीय पाली में 368 तथा सरस्वती हायरसेकंडरी स्कूल में प्रथम पाली में 19, द्वितीय पाली में 19 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

 

 

 

 

 

जिले में अब तक वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 19 जून 2022

जिले में इस वर्ष एक जून से 19 जून के दौरान 49.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 146.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 96.8 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून को मंडला में 20.4 मि.मी., नैनपुर में 3.0 मि.मी., बिछिया में 7.0 मिमी., निवास में 5.4 मि.मी., घुघरी में 13.6 मिमी. एवं नारायणगंज में 8.2 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 19 जून को 9.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

कामगारों को मतदान के लिए अवकाश संबंधी निर्देश

 

मण्डला 19 जून 2022

            कार्यक्रम घोषित किया गया है। मतदान तिथि अनुसार अपने कामगारों के लिए कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 52 को प्रयोग में लाते हुए साप्ताहिक अवकाश प्रतिस्थापित करने की व्यवस्था कर मतदान के दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित करेगें, जिससे कि कामगार अपने मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से कर सकें। ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, उनसे अपेक्षा है कि पूर्व परिपाटी अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घण्टे की सुविधा देंगे अर्थात प्रथम पाली नियमित समय से दो घण्टे पूर्व बंद की जायेगी एवं दूसरी पाली निर्धारित समय से दो घण्टे पश्चात प्रारंभ की जायेगी, ताकि कामगारों को मतदान करने में कठिनाई न हो। जहां तक ऐसे कारखानों का प्रश्न है जो निरंतरित प्रक्रिया की श्रेणी में आते हैं, उनमें पूर्व परिपाटी के अनुसार श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाते हुए बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इसी प्रकार दुकान एवं वाणिज्य संस्थानों के नियोजकों से भी यह अपेक्षा है कि वे कामगारों को मतदान के लिए सुविधा देने की दृष्टि से मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के अतंर्गत निर्धारित दिन साप्ताहिक अवकाश न रखकर उसके स्थान पर आम निर्वाचन हेतु मतदान के दिन जैसी स्थिति हो को साप्ताहिक अवकाश दिया जाये। उपरोक्त निर्देशों का समुचित परिपालन समस्त कारखानों के अधिभोगीगण, प्रबंधकों तथा दुकानों एवं वाणिज्यिक संस्थानों के नियोजकों द्वारा सुनिश्चित किया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए अनुविभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर जारी

 

मण्डला 19 जून 2022

            अलग अनुविभागों द्वारा कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 07642-251079 है। इसी प्रकार नैनपुर अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 7440467331, निवास अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7987898975 तथा घुघरी अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9109663548, मवई क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 6265231447, बिछिया के लिए अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 9575378364 है।

 

 

 

 

 

 

 

30 तक किए जा सकेंगे पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत ऑनलाईन आवेदन

 

मण्डला 19 जून 2022

            विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदनों की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून 2022 किया गया है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

 

 

 

 

2 कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज

 

मण्डला 19 जून 2022

            जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 18 जून की शाम 3 बजे से 19 जून की शाम 3 बजे तक जिले में 2 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

Related posts

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

मंडला पॉलीटेक्निक विद्यालय में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

*साइबर अपराध पर लगाम लगाने की पहल: थानों के साइबर डेस्क अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न* *मंडला पुलिस के प्रथम प्रतिक्रिया इकाई का प्रशिक्षण फ्रॉड राशि रिकवरी पर विशेष फोकस

Reva India News

Leave a Comment