Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 अगस्त 2022

हर घर तिरंगाके तहत थावर बांध के तट पर दिलाई गई शपथ

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                नगरपालिका नैनपुर द्वारा वार्ड क्रमांक-14 में फिल्टर प्लांट परिसर में थावर बांध के तट पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार नैनपुर कमलेशराम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश बाघमारे, नगरपालिका के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

नर्मदा नदी में निकाली गई तिरंगा बोट रैली

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 7 अगस्त 2022 को होमगार्ड एवं एसडीआरएफ जिला मंडला तथा मत्स्य विभाग द्वारा बोट रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जेलघाट से प्रारंभ होकर हनुमान घाट तक आयोजित की गई जिसमें प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते, प्रभात तिवारी पीसी के साथ होमगार्ड, एवं एसडीईआरएफ के जवानों के साथ-साथ, मत्स्य विभाग के सम्बंधित एवं स्थानीय मछुआरे सम्मिलित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधान डाकघर में वृक्षारोपण एवं बनाई गई मानव श्रृंखला

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में प्रधान डाकघर मंडला प्रांगण में तिरंगा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। डाक विभाग के सभी कर्मचारियों द्वारा मानव श्रृंखला भी बनाया गया। इस दौरान श्रीमति शुक्ला द्वारा प्रधान डाकघर मंडला में कार्यरत तिरंगा स्टॉल से राष्ट्रीय ध्वज भी खरीदा गया। उन्होंने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डाक विभाग द्वारा किये जा रहे राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री एवं विभिन्न गतिविधियों द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की तथा आमजन से अपील की है कि डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज खरीदें।

इसी क्रम में अधीक्षक डाकघर मंडला ने बताया कि मंडला डाक संभाग अंतर्गत मंडला एवं डिंडोरी जिले के सभी प्रधान डाकघर, उपडाकघर व शाखा डाकघर में बिक्री हेतु पर्याप्त मात्रा में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करा दिया गया है, जिसका मूल्य 25 रूपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन व्हाट्सऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं ऑर्डर। मंडला उपसंभाग हेतु व्हाट्सऐप नंबर 9406773384, नैनपुर उपसंभाग हेतु व्हाट्सऐप नंबर 9754289946 एवं डिंडोरी जिले हेतु व्हाट्सऐप नंबर 7985806346 पर संपर्क कर राष्ट्रीय ध्वज की खरीदी का ऑर्डर कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

नवीन उ.मा. शिक्षकों के प्रथम बैच का प्रेरण प्रशिक्षण संपन्न

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में नव नियुक्त माध्य. शिक्षक तथा उच्च. माध्य. शिक्षकों हेतु राज्य स्तर प्रशिक्षण प्राप्त प्राचार्य, व्याख्याताओं द्वारा 5 दिवसीय आवासीय प्रेरण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 27 शिक्षकों को शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे की अध्यक्षता में माँ सरस्वती पूजन के पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना के साथ किया गया। प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मास्टर ट्रेनर्स एवं समस्त शिक्षकों ने अपना परिचय दिया तत्पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्री-टेस्टर लिया गया। इसके पश्चात क्रमशः विभागीय संरचना, नियुक्ति पश्चात की जाने वाली कार्यवाही, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति, पंजी संधारण, अच्छे स्कूल की विशेषताएँ, मेरा विद्यालय मेरा देवालय, प्रार्थना सभा एवं शिक्षक डायरी का मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक विवरण पीपीटी, पीडीएफ एवं वीडियो के माध्यम से प्रदान किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, बी.पी. ठाकुर डीपीसी सर्वशिक्षा अभियान मण्डला, मुकेश पाण्डेय एपीसी समग्र शिक्षा, हिरेन्द्र वर्मा एपीसी सर्वशिक्षा अभियान द्वारा प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शिक्षा विभाग की जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस विद्यालयों में सी.सी.एल.ई. गतिविधियों का संचालन, गोपानीय प्रतिवेदन, परीवीक्षा अवधि, यौन अपराध एवं बाल संरक्षण, राष्ट्रीय पेंशन योजना, सेवा पुस्तिका का संधारण, भंडार क्रय नियम, विभाग एवं संचालनालय अंतर्गत संचालित योजनाओं का विवरण प्रदान किया। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में बसंत कुमार सीएम सलाहकार अटल बिहारी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान लोक सेवा प्रबंधन विभाग भोपाल द्वारा शिक्षकों से चर्चा की, कृति सिंघई जिला पंचायत मण्डला द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं नवीन व्यावसायिक शिक्षा पर जानकारी प्रदान की, मुकेश पाण्डेय द्वारा शिक्षकों से चर्चा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

प्रशिक्षण का तृतीय दिवस टीचर जॉब चार्ट, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सह शैक्षिक गतिविधियों का संचालन, विद्यार्थी उपस्थिति, एजुकेशन पोर्टल, विमर्श पोर्टल, दीक्षा, निष्ठा पोर्टल, सी.एम. हेल्पलाईन, परिवेदना निवारण पोर्टल, छात्रवृत्ति के प्रकार, नई शिक्षा नीति 2020 की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में शैलेन्द्र मालवीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक मण्डला एवं कल्पना नागेश्वर प्राचार्य शास. कन्या रामनगर द्वारा शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण का चतुर्थ दिवस मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के प्रकार एवं शिक्षा के क्षेत्र में शासन द्वारा उन्हें दी जाने वाली छात्रवृत्तियां व सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही क्रमशः अवकाश नियम, कैशबुक संधारण, नोटशीट, सी.एम. राईज स्कूल, प्रोफाईल अपडेशन, आचरण, अनुशासन नियम 1965, सूचना का अधिकार प्रत्येक बिन्दुओं पर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण का पंचम दिवस प्रशिक्षण के आरंभ में अखिलेश उपाध्याय जिला केरियर काउंसलर उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला द्वारा शिक्षकों को सॉफ्ट स्क्लि पर प्रेजेन्टेरशन के माध्यम से विशेष जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा क्रमशः शिक्षक पालक बैठक का आयोजन, पाठ्यक्रम योजना, चिकित्सा परिचर्चा नियम, यात्रा भत्ता नियम, शासकीय कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही, झण्डा संहिता बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान की। नव नियुक्त शिक्षकों ने प्रशिक्षण का समापन में शिक्षकों के द्वारा आजादी के ’अमृत महोत्सव’ हेतु विशेष कार्यक्रम अंतर्गत छात्र-छात्राओं की श्रृंखला से भारत का मानचित्र बनाया। नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षिका कविता कछवाहा, ज्योति यादव एवं शिक्षक साथियों के द्वारा भारत माता की आरती की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                जिले में इस वर्ष एक जून से 7 अगस्त के दौरान 605.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 584.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20.9 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को मंडला में 13.2 मि.मी., नैनपुर में 2.1 मि.मी., बिछिया में 7.8 मि.मी., निवास में 26 मि.मी. तथा घुघरी में 1.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 5.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 7 अगस्त को 9.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुआ

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 6 अगस्त की शाम 3 बजे से 7 अगस्त की शाम 3 बजे तक जिले में 1 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

5 कोरोना केस मिले

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                6 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे से 7 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्राजी वार्ड मंडला निवासी 1 वर्षीय बालक, दादा धनीराम वार्ड मंडला निवासी 70 वर्षीय पुरूष, ग्राम पौंड़ी निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम बहेलियाटोला निवासी 32 वर्षीय पुरूष, अक्षरधाम कॉलोनी बम्हनी निवासी 26 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

डी.पी.टी., टी.डी. अभियान 16 से 31 अगस्त तक

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 16 से 31 अगस्त 2022 तक डी.पी.टी., टी.डी. अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान के तहत् 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष उम्र के किशोर बालक-बालिकाओं को टिटनेस एवं अडल्ट डिप्थीरिया की बीमारी से बचाव के लिए डी.पी.टी., टी.डी. वेक्सीन के एक डोज से टीकाकृत किया जायेगा। 5 साल, 10 साल एवं 16 साल की आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जो कक्षा 1, 5 एवं 10वी में अध्ययनरत् हैं उन्हें या इन कक्षाओं में न होते हुये भी किसी अन्य कक्षा में अध्ययनरत् हैं, उन्हें भी डी.पी.टी., टी.डी. वेक्सीन लगाया जायेगा।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ये टीके सुरक्षित, लाभकारी एवं दर्द रहित हैं। टीके लाईलाज बीमारियों के विरूद्ध लगाये जाते हैं। डिप्थीरिया एवं टिटनेस बीमारी वर्षा ऋतु में ज्यादा होती हैं। इन बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय डी.पी.टी., टी.डी. का टीका है। 16 से 31 अगस्त तक आयोजित डी.पी.टी., टी.डी. अभियान में पालकगण निश्चित दिन, समय एवं स्थान पर अपने 5, 10 एवं 16 साल के बच्चों को निर्धारित टीकाकरण सत्र स्थल पर भिजवायें एवं टीका लगवाकर बीमारियों से बचें।

 

 

 

 

 

 

समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की खरीदी 8 अगस्त से

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                उपसंचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि वर्ष 2022 हेतु उपार्जन नीति अंतर्गत समर्थन मूल्य पर मूंग रूपये 7275 प्रति क्विंटल एवं उड़द रूपये 6300 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन अवधि 8 अगस्त 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक की समय सीमा में की जायेगी। ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द उपार्जन हेतु जिले में एक उपार्जन केन्द्र निर्धारित किया गया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मण्डला, उर्पाजन स्थल एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम नम्बर 5 मण्डला जिले में जिला स्तरीय समिति एवं उप-खंडस्तरीय समिति का गठन किया गया है। उपरोक्त समिति उपार्जन के समस्त प्रक्रिया, स्कंध की गुणवत्ता, पर्यवेक्षण तथा नीति के अंतर्गत कठिनाईयों का निराकरण करेगी। जिले के खरीदी केन्द्र में सहायक संचालक कृषि माया हिरकने मोबाइल नम्बर 9340376322 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रीकॉशन डोज लगवाने आगे आएं

कलेक्टर हर्षिका सिंह की जिलेवासियों से अपील

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से आग्रह किया है कि जिनके कोविड वैक्सीनेशन के 6 माह हो चुके हैं वे स्वप्रेरणा से वैक्सीनेशन सेंटर आकर प्रीकॉशन डोज लगवाएं। जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर तक आने में असमर्थ हैं वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करें। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर प्रीकॉशन डोज लगाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है, जिसे हर स्तर पर जांचा और परखा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

                जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2022 में वर्षाकाल के दौरान नगरपालिका क्षेत्र मंडला के अंतर्गत बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा नगरपालिका परिषद मंडला के फायरब्रिगेड कक्ष में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े मो.नं. 7974285559 को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती मो.नं. 7089279490 सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

 

पुलिस अधीक्षक मंडला नें किया नक्सली प्रभावित गाँवों का भ्रमण

हर घर तिरंगाअभियान अंतर्गत निकाली गई रैली, बैगा समाज के लोगों से हुए रूबरू, कपडे़ एवं खेल सामग्री का वितरण भी किया गया

 

मण्डला 7 अगस्त 2022

            आज मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा हर घर तिरंगाअभियान के तहत थाना मोतीनाला क्षेत्र में स्थित नक्सल प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोतीनाला थाने से रैली का आरंभ कर बांदरवाडी, मोतीनाला, भाईबहन नाला, मुरकुटा भीमडोंगरी आदि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान कई आयोजन भी किए गए।

 

बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र का भ्रमण एवं सामग्री का वितरण

 

            पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर उनके साथ कुछ वक्त बिताए एवं उनका हालचाल जाना। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगाअभियान के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनजातीय लोगों को वस्त्र आदि आवश्यक चीजों का भी वितरण किया गया।

 

खेल सामग्री का वितरण

 

            पुलिस अधीक्षक द्वारा बांगरवाड़ी में कार्यक्रम आयोजित कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खेल एवं खेल के प्रति रुचि पैदा करने हेतु तथा पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं सद्भावना उत्पन्न करने हेतु खेल सामग्री जैसे- वॉलीबॉल एवं अन्य सामग्री का वितरण भी किया गया।

 

हर घर तिरंगाअभियान अंतर्गत तिरंगा एवं कैप का वितरण

 

            पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा उक्त ग्रामों का भ्रमण कर आमजनों में एवं स्कूली बच्चों के बीच पहुंच भारत के सम्मान के प्रतीक तिरंगे का भी वितरण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान आमजनों को हर घर तिरंगाअभियान का संदेश देते हुए 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घरों में तिरंगा लहराने तथा भारत की आजादी के 75 वर्ष को हर्षाेल्लास से मनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर एसडीओपी बिछिया खुमान सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी मोतीनाला अमृत सिंह तिग्गा, निरीक्षक अंशुमन चौहान, उपनिरीक्षक उपेंद्र तथा थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा।

 

Related posts

ग्राम लिमरूआ की भूमि हेतु दावा/आपत्ति 18 जून तक प्रस्तुत करें

Reva India News

ग्राम सलैया में जल संचय का जनआंदोलन खूंटा नाला में बोरी बंधान कर ग्रामवासियों ने दिया संरक्षण का संदेश

Reva India News

20 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 23 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment