Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 फरवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

2 फरवरी को प्रातः 10 बजे से होगा शुभारंभ, 2 से 4 तक गतका खेल

 

मण्डला 1 फरवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड ने जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्र्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के तहत 2 खेलों गतका एवं थांगता के लिए मंडला को मेजबानी मिलना जिले के लिए सौभाग्य की बात है। मंडला में 2 से 4 फरवरी तक ’गतका’ तथा 8 से 10 फरवरी तक ’थांगता’ प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में लगभग 256 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाएं दिखाएंगे। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि खिलाड़ियों एवं अधिकारियों की रूकने की व्यवस्था कान्हा क्षेत्र में की गई है। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सकारात्मक प्रचार-प्रसार करने में सहयोग करें।

भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री बलजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारंपरिक पंजाबी खेल ’गतका’ के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गतका खेल एक आत्मरक्षा करने वाली विधा है। उन्होंने कहा कि 2 से 4 फरवरी तक मंडला में ’गतका’ स्पर्धा में 20 राज्यों के लगभग 128 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसी प्रकार मणिपुर के पारंपरिक खेल थांगता में 21 राज्यों के 128 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित प्रश्न किए। साथ ही सकारात्मक सुझाव पर चर्चा भी की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: आज से प्रारंभ हो रहा खेलों का महोत्सव

2 से 4 फरवरी तक होगी गतका की प्रतियोगिताएं

 

मण्डला 1 फरवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 2 से 4 फरवरी तक पंजाबी खेल गतका का आयोजन हो रहा है। इसी प्रकार 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में होने वाली प्रतियोगिताओं की ओपनिंग सेरेमनी होगी। 2 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1:30 बजे तक लंच तक जारी रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक लंच ब्रेक होगा। दोपहर 2:30 बजे से महिला एवं पुरूष वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। शाम 5 बजे पहले दिन की स्पर्धाएं समाप्त होंगी। 3 फरवरी को क्वालीफायर राऊँड प्रारंभ होंगे जिसके अंतर्गत महिला एवं पुरूष वर्ग के मैच होंगे। 3 फरवरी तक शाम 4:30 बजे तक महिला एवं पुरूष वर्ग के अलग-अलग स्तर के मैच होंगे। 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सेमी फाईनल राउंड प्रारंभ होंगे। फाईनल राउंड दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होंगे। लंच ब्रेक के बाद पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

 

पंजाबी आत्मरक्षा शैली है ’गतका’

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 2 फरवरी से पंजाबी पारंपरिक आत्मरक्षा शैली ’गतका’ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। यह मुख्यतः सिक्खों की पारंपरिक युद्ध एवं आत्मरक्षा शैली है। पंजाब सरकार ने पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका को खेल की मान्यता प्रदान की है। वर्तमान में सिक्ख धर्म के धार्मिक उत्सव में इस कला का शस्त्र संचालन के माध्यम से प्रदर्शन होता है। अंतर्राष्ट्रीय गतका फेडरेशन की स्थापना 1982 में हुई थी और 1987 में औपचारिक रूप से इसे स्थापित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दीनदयाल रसोई से गरीबों को मिल रहा भरपेट भोजन

’कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार कर रही योजना

 

मंडला 1 फरवरी 2023

प्रदेश सरकार की दीनदयाल रसोई योजना असहायों, गरीबों एवं बेघरों को कम दाम में भोजन की सुविधा दे रही है। शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मजदूर करने के लिए रसोई में केवल 10 रूपए में भरपेट भोजन मिलता है। प्रदेश सरकार की यह योजना वास्तव में असहाय, गरीबों एवं बेघरों के लिए वरदान सिद्ध हुई है।

दीनदयाल रसोई में भोजन करने आए उदय चौक मण्डला निवासी बंसतलाल बताते हैं कि मैं दिनभर मजदूरी करता हूं और रोज रसोई में आकर भोजन करता हूं। बंसत का कहना है कि यहां मुझे केवल 10 रूपए में भरपेट भोजन मिल जाता है। रसोई द्वारा असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन भी दिया जाता है। इसी प्रकार संतोष कहते हैं कि कोरोना काल में जब रिक्शा बंद था तब परिवार को दीनदयाल रसोई से ही भोजन मिलता था। संतोष कहते हैं कि कोरोनाकाल में मेरे परिवार को मुफ्त में भोजन दिया गया। दीनदयाल रसोई योजना असहायों गरीबों के लिए महत्वपूर्ण योजना है।

 

दीनदयाल रसोई से 43988 लोग लाभान्वित

 

पुष्पा ज्योतिषी कहती है कि वर्तमान में दीनदयाल रसोई का संचालक प्रवाहनी सेवा समिति मण्डला के द्वारा किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित दर से लोगों को 10 रूपये प्रति थाली की दर से भरपेट भोजन दिया जा रहा है, जिनके पास पैसे नहीं रहते थे उन्हे भी भरपेट भोजन दिया जाता है। प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोग भोजन करते हैं। पुष्पा ज्योतिषी कहती है कि अब तक कुल 43988 जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ पाकर खुश है रेखा

 

मंडला 1 फरवरी 2023

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा देना और उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करना है। साथ ही गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से अधीन-पोषण के प्रभाव को कम करना है।

मण्डला जिले के बिछिया विकासखण्ड ग्राम गुनेहरा निवासी रेखा मरकाम को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिला है। रेखा को मातृ वंदना योजना में तीन किश्तों में 5 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई है। रेखा कहती है कि मैं इस राशि से मुझे बड़ी सहायता मिली। मैं इस योजना का लाभ पाकर अत्यंत खुश हूं। मैं और मेरा बच्चा पूर्णतः स्वस्थ है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ देने के लिए मैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023

 

मंडला 1 फरवरी 2023

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल शासन के निर्देशानुसार निकाय स्तर पर विभिन्न कलाकृतियों, स्लोगन एवं वॉल पेंटिंग, आर्ट वर्क एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु पेंशन शिविर का आयोजन

 

मंडला 1 फरवरी 2023

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 13 फरवरी से 17 फरवरी 2023 तक जिला पेंशन कार्यालय मण्डला में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पेंशन प्रकरणों में लगाई गई पूर्व आपत्ति प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक लंबित पेंशन प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

 

मंडला 1 फरवरी 2023

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरपालिका एवं पंचायत हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2023 के लिए प्राध्यापकों जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत मतदाता सूची हेतु प्राध्यापक रा.दु.शा.महा.वि.मंडला डॉ. अनिल गुप्ता, प्राध्यापक रा.दु.शा.महा.वि.मंडला डॉ. टीपी मिश्रा तथा सहा. प्राध्यापक रा.दु.शा.महा.वि.मंडला डॉ. एस.के. श्रीवास्तव को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है।

 

 

 

 

11 फरवरी को नेशनल लोक अदालत

 

मंडला 1 फरवरी 2023

                राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन में 11 फरवरी 2023 को जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालय निवास, नैनपुर, भुआ बिछिया में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। नेशनल लोक अदालत में पूर्व की ही भांति न्यायालय में लंबित समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण, धारा 138 चैक बाउन्स, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, श्रम और रोजगार विभाग के प्रकरण विद्युत की बकाया वसूली, जलकर, पारिवारिक विवाद, भू-अर्जन, व्यवहार न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरण एवं अन्य दीवानी प्रकृति के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इसी प्रकार ऐसे प्रकरण जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किये गये हैं, लेकिन प्रस्तुत किये जाने योग्य है, धारा 138 चैक बाउन्स, श्रम और रोजगार विभाग, विद्युत की बकाया वसूली, जलकर, व अन्य समझौता योग्य आपराधिक तथा दीवानी प्रकृति के प्रकरणों का भी आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में सभी प्रकार के अधिक से अधिक से समझौता योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला मुख्यालय मंडला एवं तहसील न्यायालय निवास, नैनपुर, बिछिया में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों के साथ भौतिक एवं वर्चुअल बैठक की गई जिसमें समस्त न्यायाधीशों को समझौता योग्य प्रकरणों को चिन्हित करने पक्षकारों के बीच प्रीसिटिंग बैठक कर समझौते का प्रयास करने एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिये।

                इस लोक अदालत में भी विद्युत की बकाया वसूली, नगरपालिका के जलकर के बकाया की वसूली, तथा बैंक ऋणों की वसूली के प्रकरणों में संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार छूट दिया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के सचिव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री डी0आर0 कुमरे ने कहा कि ऐसे लोग जिनके मुकदमे न्यायालय में लंबित हैं या न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने की पूर्व की स्थिति में हैं, वे 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी सामन्जस्य बनाकर प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। मुकदमे बाजी से छुटकारा पा सकते हैं एवं संबंधित विभागों द्वारा दी जा रही छूटों का लाभ ले सकते हैं। अतः समस्त जनमानस एवं आमजन के अपेक्षा है कि आप उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठावें और अपने प्रकरणों का निराकरण बिना खर्च, कम समय में कराएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: आज से प्रारंभ हो रहा खेलों का महोत्सव

2 से 4 फरवरी तक होगी गतका की प्रतियोगिताएं

 

मण्डला 1 फरवरी 2023

                खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 2 से 4 फरवरी तक पंजाबी खेल गतका का आयोजन हो रहा है। इसी प्रकार 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में होने वाली प्रतियोगिताओं की ओपनिंग सेरेमनी होगी। 2 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1:30 बजे तक लंच तक जारी रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक लंच ब्रेक होगा। दोपहर 2:30 बजे से महिला एवं पुरूष वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। शाम 5 बजे पहले दिन की स्पर्धाएं समाप्त होंगी। 3 फरवरी को क्वालीफायर राऊँड प्रारंभ होंगे जिसके अंतर्गत महिला एवं पुरूष वर्ग के मैच होंगे। 3 फरवरी तक शाम 4:30 बजे तक महिला एवं पुरूष वर्ग के अलग-अलग स्तर के मैच होंगे। 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सेमी फाईनल राउंड प्रारंभ होंगे। फाईनल राउंड दोपहर 12ः30 बजे से प्रारंभ होंगे। लंच ब्रेक के बाद पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

 

पंजाबी आत्मरक्षा शैली है गतका

 

                खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 2 फरवरी से पंजाबी पारंपरिक आत्मरक्षा शैली ’गतका’ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। यह मुख्यतः सिक्खों की पारंपरिक युद्ध एवं आत्मरक्षा शैली है। पंजाब सरकार ने पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका को खेल की मान्यता प्रदान की है। वर्तमान में सिक्ख धर्म के धार्मिक उत्सव में इस कला का शस्त्र संचालन के माध्यम से प्रदर्शन होता है।

 

 

 

 

 

 

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जुलाई 2022

Reva India News

कलेक्टर ने की सीएस वीसी संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment