Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब तशकरी के विरूध की गयी कार्यवही

मंडला जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण परिवहन व विक्रय रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति सीमा कश्यप के मार्गदर्शन में दिनांक 09-10-2021 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर इन्दु उपाध्याय आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में आबकारी बल की कार्यवाही के दौरान ग्राम रमपुरा, जिला-मण्डला में रहने बाले विशाल बर्मन, पिता- गनेश बर्मन के रिहाईशी मकान तलाशी लेने पर मकान में अवैध रूप से संग्रहित (1) विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की के 154 पाव (2) मेकडावल नं 1रम के 58 पाव एवं (3) देशी मदिरा प्लेन के 100 पाव इस तरह कुल 56.10 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी । इस अपराध में संलिप्त उक्त आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के अन्तर्गत न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया। आरोपी को रिमाण्ड में लिया जाकर जेल के सुपुर्द किया गया।

             इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गिरिजा धुर्व, मुख्य आरक्षक भानुप्रताप, हरेसिंह उईके एवं आरक्षक राजेन्द्र खाण्डेलकर, केशव हिड़ाऊ, रघुनाथ उईके, महेश पटेल, ममता बैरागी एवं शकुन सैयाम सम्मिलित रहे।

Related posts

पल्स पोलियो 23 जून को

Reva India News

हमें शस्त्रों के माध्यम से हमारे भीतर शौर्य लाना है – अतुल जेसवानी दशहरा पर हिंदू सेवा परिषद् ने किया शस्त्रपूजन  सदस्यों को दिलाया गया कोरोना वैक्सीनेशन के लिये संकल्प 

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरैया और अरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment