Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 जून 2022

पुख्ता रखें सामग्री वितरण एवं वापसी की व्यवस्था

समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

 

मण्डला 22 जून 2022

            पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत सामग्री वितरण एवं वापसी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री का वितरण एवं वापसी टेबिल लगाकर किया जाए। मतदानकर्मी को सामान प्राप्त करने एवं वापिस करने के लिए काऊँटर तक न जाना पड़े। उन्होंने चैकलिस्ट अनुसार सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित एसडीएम, तहसीलदार तथा प्रथम चरण के सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सामग्री वितरण के लिए तैयार किए गए प्लान को अनेक स्थल पर चस्पा करें। टेबिल लगाकर सामग्री का वितरण एवं वापसी करें। कलेक्टर ने सामग्री वितरण स्थल पर मतदानकर्मियों की सहायता के लिए पटवारियों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल पर कम से कम 2 हेल्पडेस्क स्थापित करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदानकर्मियों के रूकने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाएं। प्रत्येक स्थल पर स्वास्थ्य टीम रखें। आवश्यकतानुसार शौचालय एवं मोबाईल शौचालय की व्यवस्था रखें। जहां महिलाएं रूक रही हैं वहां पर महिला पुलिस की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। मौसम को ध्यान में रखते हुए भोजन का मीनू तय करें। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखें। 23 जून को सुबह 7 बजे मतदानकर्मियों की पदस्थापना जनपद से ड्यूटी वाली जनपद के लिए रवाना होने वाली बसों के लिए वाहन प्रभारी नियुक्त करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि बारिश को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में तिरपाल, प्लास्टिक आदि की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्हांेने मतदानकर्मियों से अपने साथ टॉर्च, छाता आदि लेकर आने का आव्हान किया। बैठक में फील्ड इनपुट, रूटचार्ट तथा कम्यूनिकेशन प्लान के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

सजग रहे विद्युत विभाग

 

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करें। आवश्यकतानुसार तात्कालिक सुधार के लिए टीम तैयार रखें। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अमले को मतदानकेन्द्रवार जिम्मेदारी प्रदान करते हुए कार्यपालन यंत्री स्वयं इसकी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। श्रीमती सिंह ने कहा कि मतदान केन्द्रों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन कार्य में सेक्टर अधिकारी एक महत्वपूर्ण कड़ी – हर्षिका सिंह

प्रथम चरण के अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

मण्डला 22 जून 2022

            रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तथा सेक्टर अधिकारियों की बैठक में कहा कि निर्वाचन कार्य में सेक्टर अधिकारी एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है जो मतदान दल और आयोग के मध्य सेतु का कार्य करता है। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से आव्हान किया कि वे अपनी क्षमता का बेहतर उपयोग करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करें।

दलों से संबंधित जानकारी तथा महत्वपूर्ण फोन नंबर अपने पास रखें। सामग्री वितरण के समय सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दलों से परिचय प्राप्त करें तथा उन्हें सामग्री प्राप्ति, निर्धारित वाहन तक पहुंचने आदि व्यवस्थाओं में समुचित मार्गदर्शन प्रदान करें। सेक्टर मजिस्ट्रेट विकासखंड तथा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के संपर्क में रहें। वे अपने साथ पुलिस तथा स्वास्थ्यकर्मी को भी वाहन में रखें। सेक्टर अधिकारी मतदान संबंधी जानकारी निर्धारित समयों पर कंट्रोल रूम में प्रदान करें।

प्रातः 7 बजे स्ट्राँग रूम खुलते समय सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सेक्टर अधिकारी मतदान दलों के वाहनों के साथ जाएं तथा मतदान केन्द्रों में फर्नीचर, प्रकाश आदि की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। मतदान केन्द्र के चारों ओर 100 मीटर का दायरा चिन्हित कराएं। अनाधिकृत व्यक्तियों का इस परिधि के अंदर प्रवेश निषेध रहेगा। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश शासन से अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार ही 100 मीटर के दायरे के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। कलेक्टर ने कहा कि मतों की गणना मतदान केन्द्रों में ही होगी। पहले पंच, फिर सरपंच, फिर जनपद सदस्य तथा अंत में जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, समस्त एसडीएम, प्रथम चरण के रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

मतदान कार्य में नियोजित कर्मियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था

 

मण्डला 22 जून 2022

            मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2022 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में सम्मिलित मण्डला जिले की जनपद पंचायत बिछिया, मवई एवं नैनपुर में 25 जून 2022 को मतदान सम्पन्न होना है। प्रथम चरण के मतदान हेतु मतदान कार्मिकों को उनकी पदस्थापना की जनपद से 23 जून 2022 को प्रातः 7 बजे ड्यूटी वाली जनपद पंचायत के लिये रवाना होगें। मतदान कार्य में नियोजित कर्मियों को उनकी पदस्थापना की जनपद पंचायत से ड्युटी वाली जनपद पंचायत तक पहुंचाने तथा वहां से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संबंधित मतदान केन्द्र तक पंहुचाने एवं चुनाव कार्य सम्पन्न होने के उपरांत मतदान दलो को वापस लाने के कार्य हेतु संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को वाहन अधिग्रहित कर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया ब्लाक के लिये बीजाडाडी से 1, घुघरी से 1, नारायणगंज से 1, निवास से 2, मोहगांव से 2, मण्डला से 7, नैनपुर से 2, मवई से 2, मवई के लिये बीजाडांडी से 1, घुघरी से 1, नारायणगंज से 1, निवास से 1, मोहगांव से 1, मण्डला से 5, नैनपुर से 2, बिछिया से 3, नैनपुर के लिये बीजाडांडी से 1, घुघरी से 1, नारायणगंज से 1, निवास से 1, मोहगांव से 1, मण्डला से 5, मवई से 1, बिछिया से 4 वाहन लगाये गये हैं।

 

 

 

 

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत 23 जून को प्रातः 7 बजे जनपद मुख्यालयों से गन्तव्य के लिए रवाना होंगी बसें

 

मण्डला 22 जून 2022

            त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदानकर्मियों को उनकी पदस्थापना जनपद से ड्यूटी वाले जनपद पंचायत भेजने के लिए 48 बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें 23 जून को प्रातः 7 बजे जनपद मुख्यालयों से गन्तव्य के लिए रवाना होंगी।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक एमपी20पीए1631 उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल घुघरी से कन्या हाईस्कूल मवई के लिए रवाना होगा। वाहन क्रमांक एमपी51पी0329 जनपद पंचायत नारायणगंज से कन्या हाईस्कूल मवई, वाहन क्रमांक एमपी51पी0568 जनपद पंचायत निवास से कन्या हाईस्कूल मवई, वाहन क्रमांक एमपी51पी0110 तथा एमपी20पीए0731 उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर से कन्या हाईस्कूल मवई, वाहन क्रमांक एमपी51पी0911, एमपी51पी0161 एवं एमपी51पी0626 कन्या उ.मा.वि.बिछिया से कन्या हाईस्कूल मवई के लिए रवाना होगा। वाहन क्रमांक एमपी20पीए0687 जनपद पंचायत बीजाडांडी से कन्या हाईस्कूल मवई, वाहन क्रमांक एमपी20पीए0631, एमपी51पी0741, एमपी51पी0685, एमपी51पी1931 एवं एमपी51पी0341 इंडोर स्टेडियम ग्राउंड के सामने मंडला से कन्या हाईस्कूल मवई के लिए रवाना होगा। वाहन क्रमांक एमपी20पीए1431 जनपद पंचायत मोहगांव से कन्या हाईस्कूल मवई, वाहन क्रमांक पीएम51पी9598 उत्कृ. हायरसेकंडरी स्कूल घुघरी से उत्कृष्ट विद्या. नैनपुर, वाहन क्रमांक एमपी51पी0725 जनपद पंचायत नारायणगंज से उत्कृ.विद्या.नैनपुर, वाहन क्रमांक एमएच04जीपी0059 जनपद पंचायत निवास से उत्कृ.विद्या.नैनपुर, वाहन क्रमांक एमपी51पी0121, एमपी51पी0221, एमपी51पी0521, एमपी51ई0525 कन्या उच्च. माध्य. विद्या. के पीछे बिछिया से उत्कृ.विद्या.नैनपुर, वाहन क्रमांक एमपी51पी2025 जनपद पंचायत बीजाडांडी से उत्कृ. विद्या. नैनपुर, वाहन क्रमांक एमपी50पी2141, एमपी28पी0106, एमपी51पी0598, सीजी 15 ए 5532 एवं पीएम51पी0831 इंडोर स्टेडियम ग्राउंड के सामने मंडला से उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर के लिए रवाना होगा। वाहन क्रमांक एमएच15एफव्ही6497 जनपद पंचायत मवई से उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर, वाहन क्रमांक एमपी51पी0698 जनपद पंचायत मोहगांव से उत्कृ.विद्या.नैनपुर, वाहन क्रमांक एमपी20पीए0348 उत्कृ. हायर सेकंडरी स्कूल घुघरी से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया, वाहन क्रमांक एमपी51पी1198 जनपद पंचायत नारायणगंज से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया, वाहन क्रमांक एमपी51पी1141 जनपद पंचायत निवास से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया, वाहन क्रमांक एमएच15एफव्ही6455 जनपद पंचायत निवास से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया, वाहन क्रमांक एमएच35के1135 एवं एमपी51पी0198 उत्कृ. विद्या. नैनपुर से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया, वाहन क्रमांक एमपी20पीए1245 जनपद पंचायत बीजाडांडी से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया, वाहन क्रमांक एमपी51पी3368, एमपी51पी4141, एमपी51पी4468, एमपी20पीए1141, एमपी51पी1731 एवं एमपी20पीए0417 तथा सीजी04ई0523 इंडोर स्टेडियम ग्रांउड के सामने मंडला से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया के लिए रवाना होगा। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमपी51पी0109 तथा एमपी51पी0785 जनपद पंचायत मवई से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया तथा वाहन क्रमांक एमएच15एफव्ही7506 एवं एमपी51पी0150 जनपद पंचायत मोहगांव से कन्या शिक्षा परिषद पड़रिया बिछिया के लिए रवाना होगा।

 

 

 

 

 

24 जून को मनाया जाएगा बलिदान दिवस

 

मण्डला 22 जून 2022

            वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून 2022 को प्रातः 9 बजे रपटाघाट के निकट मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला गजानंद नाफड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

 

मण्डला 22 जून 2022

            जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2022 में वर्षाकाल के दौरान नगरपालिका क्षेत्र मंडला के अंतर्गत बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा नगरपालिका परिषद मंडला के फायरब्रिगेड कक्ष में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े मो.नं. 7974285559 को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती मो.नं. 7089279490 सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

टीकाकरण हेतु हर घर दस्तक 2.0 अभियान 31 जुलाई तक

 

मण्डला 22 जून 2022

                        कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह ने जिले के जनसमुदाय से अपील की है कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोविड गाईडलाइन का पालन करने में शासन प्रशासन का सहयोग करें। धार्मिक आयोजन, शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों में जाने से बचें, भीड़भाड़ से दूर रहें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, मॉस्क लगाएं तथा कोविड-19 के टीके के दोनों डोज के साथ-साथ समयावधि पूरा होने पर प्रीकॉशन डोज भी लगवायें। यदि कोई संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आते हैं या सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं तो कोरोना की जांच जरूर कराएं। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

नागरिकों को टीकाकरण पूर्ण करने हेतु भारत शासन के निर्देशानुसार 1 जून से 31 जुलाई तक हर घर दस्तक 2.0 अभियान चलाकर टीका लगाया जायेगा। अभियान के अंतर्गत हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों का प्रिकॉशन डोज एवं 12 से 17 वर्ष के ड्îू बालक, बालिकाओं को प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के टीका दोनों डोज एवं प्रिकॉशन डोज जरूर लगवाएं एवं अपने आस-पड़ोस के समाज के लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करें। जिला अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी डयूटी पंचायत कार्य में किसी भी रूप में लगी है अपना डयूटी आदेश दिखाकर कोविड टीकाकरण का प्रिकॉशन डोज अपने नजदीकी सेन्टर टीकाकरण सेन्टर जाकर लगवायें। प्रिकॉशन डोज 2 डोज के तीन माह बाद लगवाया जाए। जिले में कोविड-19 महामारी का खतरा टला नहीं है पुनः कोरोना के 1, 2 केस प्रति दिन सामने आ रहे हैं टीका के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का अवश्य ही पालन करें।

 

 

 

 

 

 

 

जिले में अब तक की वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 22 जून 2022

            अवधि तक गत वर्ष 156.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 75.9 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

इस प्रकार जिले में 22 जून को 0.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

1 कोरोना केस मिला

 

मण्डला 22 जून 2022

            केस मिला। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाईन मंडला निवासी 24 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

 

मण्डला 22 जून 2022

            सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि जिले की समस्त प्राथमिक सहकारी समितियों में धान के प्रमाणित बीज का भंडारण किया जा रहा है ताकि उन्हें उचित मूल्य में समितियों से प्रमाणित धान के बीज उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही जिले के समस्त पैक्स संस्थाओं में यूरिया 1331 टन, सु.फा. 890 टन, डीएपी 340 टन एवं एनपीके 101 टन उपलब्ध है। इसके अलावा मार्कफेड के चारों डबल लॉक में यूरिया 1306 टन, एसएसपी 380 टन, डीएपी 96 टन, एनपीके 51 टन उपलब्ध है। उन्होंने जिले के समस्त कृषकों से अनुरोध किया है कि के.सी.सी. के माध्यम से प्राथमिक साख संस्थाओं से खाद प्राप्त करें एवं नगद खाद मार्कफेड के डबल लॉक से क्रय कर सकते हैं। इस प्रकार जिले में आज दिनांक को सहकारी क्षेत्र में कुल 2637 टन यूरिया, 1270 टन, सु.फा., डीएपी 436 टन एवं एनपीके 152 टन उपलब्ध है।

 

 

 

 

 

भारत सरकार की टीम ने देखे जल संरचनाओं के कार्य

 

मण्डला 22 जून 2022

            जल शक्ति अभियान 2022 के अंतर्गत भारत सरकार के पदाधिकारियों योगेश मोहन दीक्षित एवं सुनील टोप्पो द्वारा मंडला एवं निवास जनपद अंतर्गत पीएमकेएसवाई वाटरशेड विकास योजना के द्वारा निर्मित जल संग्रहण संरचनाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर जल संरक्षण संबंधित विषय पर विस्तृत चर्चा की गई एवं जल से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए सुझाव दिए गए।

            निरीक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, ईई आरईएस मनोज धुर्वे, श्री आर्मो, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास से डीपीओ उमेश सिंगरौर तथा वाटरशेड टीम उपस्थित रही। सभी ने जल संग्रहण एवं संरक्षण से संबंधित कार्यों को देखा तथा उचित परामर्श और निर्देश दिए।

 

Related posts

14 मई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

Reva India News

गांव गांव पहुंचेगा मतदाता जागरूकता रथ सामान्य प्रेक्षक ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

फिट इंडिया कैंपेन’ के अंतर्गत साईकिल रैली आज

Reva India News

Leave a Comment