Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 दिसम्बर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा: दिलाई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

की गई वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाने की कार्यवाही

मंडला 23 दिसम्बर 2023

                प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम हर्राभाट एवं कोको, बीजाडांडी में सांगवा एवं भटाडुंगरिया, मवई में छपरतला एवं घोंटा, मोहगांव में बोड़ासिल्ली एवं मुंगवानी, नैनपुर में चीचगांव एवं चमरवाही, नारायणगंज विकासखंड के बम्हनी एवं परतला, मंडला विकासखंड के मानादेई एवं खापाकला पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नमंच तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए गए। शासन की विविध योजनाओं के तहत वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया।

आज 8 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 24 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम देई एवं भीमा, बीजाडांडी में खनोरा एवं लालपुर, नैनपुर में बोरी पीपरडाही एवं केरेगांव, मंडला विकासखंड के इमलीगोहान एवं सिलपरा पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस आज

मंडला 23 दिसम्बर 2023

                राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर 2023 को आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मंडला के सभाकक्ष में 24 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे से उपभोक्ता हितों पर जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाईजरी

मंडला 23 दिसम्बर 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दिसंबर से फरवरी के महीने में शीत लहर का अधिक प्रभाव रहता है। शीत लहर, बारिश, कोहरा आदि द्वारा प्रभावित करने वाले मौसम संबंधी खतरों के रूप में उभर रहे हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार वैश्विक तापमान में विभिन्न मौसमों के दौरान काफी भिन्नताएं सामने आ रही हैं और उसका प्रभाव पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, आजीविका, सामाजिक अर्थव्यवस्था और अन्य संबध्द क्षेत्रों पर विपरीत पड़ता है। शीत ऋतु में वातावरण का तापमान कम होने (शीत लहर) के कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरीत प्रभाव जैसे सर्दी जुखाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाइपोथर्मिया अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बन जाती है। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो, उस स्थिति में मृत्यु भी हो सकती है। इन प्रभावों से बचाव हेतु शरीर को सूखा रखें। शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, नाक, कान, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें। टोपी, हैट, मफलर तथा आवरण युक्त एवं जल रोधी जूतों का प्रयोग करें। सिर को ढकें क्योंकि सिर के ऊपरी सतह से शरीर की गर्मी की हानि होती है। यथासंभव घर के अंदर रहें और ठंडी हवा बारिश से संपर्क को रोकने के लिए अनिवार्य होने पर ही यात्रा करें। रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि के लिए विटामिन सी से भरपूर ताजे फल और सब्जियाँ खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पिएं, जिसमें शरीर में गर्मी बनी रहेगी। बुजुर्ग नवजात शिशु गर्भवती माताऐं बीमार व्यक्ति तथा बच्चों का अधिक ध्यान रखें क्योंकि उन्हें शीत ऋतु के प्रभाव होने की आशंका अधिक रहती है।

 

 

 

भीष्म द्विवेदी बने हॉकी मंडला के अध्यक्ष

मंडला – मंडला जिले में हॉकी के पुराने गौरव को हासिल करने हॉकी मंडला का गठन किया गया है। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा और मृदु – किशोर ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर श्रीमती मृदुला काल्पीवार के संरक्षण में गठित हॉकी मंडला के अध्यक्ष पद का दायित्व भीष्म द्विवेदी को सौंपा गया है। पूर्व में मंडला जिले में जिला हॉकी संघ के नाम से समिति गठित थी लेकिन भारतीय हॉकी संघ द्वारा अपना नाम  हॉकी इंडिया किए जाने के बाद मध्य प्रदेश हॉकी संघ की जगह हॉकी मध्य प्रदेश अस्तित्व में आया। इसी तर्ज पर सभी जिला इकाइयों को भी नए तरीके से गठित करने के निर्देश हॉकी मध्य प्रदेश द्वारा दिए गए थे। अब मध्य प्रदेश में जिला हॉकी संघों के स्थान पर केवल हॉकी और सम्बंधित जिले का नाम होगा। इसी लिहाज से मंडला में गठित हॉकी मंडला के पहले अध्यक्ष होने का गौरव भीष्म द्विवेदी को प्राप्त हुआ है। भीष्म द्विवेदी की अध्यक्षता में नव गठित हॉकी मंडला में एडवोकेट मनोज फागवानी उपाध्यक्ष, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सैयद कमर अली सचिव, वेद प्रकाश कुलस्ते कोषाध्यक्ष और अब्दुल मतीन खान संयुक्त सचिव बनाए गए है। हॉकी मंडला में अब्दुल मुकीम कुरैशी, रमेश कुमार सोनी, श्रीमती मिली सिंह, शक्ति क्षेतीजा, सैयद जावेद अली, सुश्री शशि पटेल को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। जल्द ही इसका विस्तार किया जायेगा।

उम्मीद की जा रही है कि ऊर्जावान अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में हॉकी मंडला नई उचाई हासिल करते हुए इस खेल के विस्तार में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन करेगा। सचिव सैयद कमर अली का अनुभव भी हॉकी मंडला के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। भीष्म द्विवेदी के अध्यक्ष बनने से खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि भीष्म द्विवेदी खेलों में विशेष रूचि रखते है और मंडला डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन व जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन कर रहे है। श्री द्विवेदी के नेतृत्व में पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय आदि चेस प्रतियोगिता और प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक भव्य आयोजन किया जा चुका है। वे बड़े और भव्य आयोजन कराने में महारत रखते है। इनके हॉकी मंडला के अध्य्क्ष बनने से हॉकी प्रतियोगिताओं के भी निरंतर आयोजन की उम्मीद जगी है। जबकि सचिव सैयद कमर अली लम्बे समय से निरंतर मंडला टीम की सहभागिता विभिन्न प्रतियोगिताओं में कराकर हॉकी मंडला की उपस्थिति प्रदेश स्तर पर दर्ज कराते रहे है।

 

Related posts

बाल संरक्षण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था है फोस्टर केयर

Reva India News

भरवेली बालाघाट ने पुणे को 6 / 1 से दी पटखनी मुंबई ने डोंगरगढ़ को 2 / 0 से दी शिकस्त दी आज कोलकाता व जयपुर और औरंगाबाद व गोंदिया के बीच होगी भिड़ंत

Reva India News

बिछिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment