Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 दिसम्बर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा: दिलाई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

की गई वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाने की कार्यवाही

मंडला 23 दिसम्बर 2023

                प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम हर्राभाट एवं कोको, बीजाडांडी में सांगवा एवं भटाडुंगरिया, मवई में छपरतला एवं घोंटा, मोहगांव में बोड़ासिल्ली एवं मुंगवानी, नैनपुर में चीचगांव एवं चमरवाही, नारायणगंज विकासखंड के बम्हनी एवं परतला, मंडला विकासखंड के मानादेई एवं खापाकला पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नमंच तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए गए। शासन की विविध योजनाओं के तहत वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया।

आज 8 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 24 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम देई एवं भीमा, बीजाडांडी में खनोरा एवं लालपुर, नैनपुर में बोरी पीपरडाही एवं केरेगांव, मंडला विकासखंड के इमलीगोहान एवं सिलपरा पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस आज

मंडला 23 दिसम्बर 2023

                राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर 2023 को आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मंडला के सभाकक्ष में 24 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे से उपभोक्ता हितों पर जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाईजरी

मंडला 23 दिसम्बर 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दिसंबर से फरवरी के महीने में शीत लहर का अधिक प्रभाव रहता है। शीत लहर, बारिश, कोहरा आदि द्वारा प्रभावित करने वाले मौसम संबंधी खतरों के रूप में उभर रहे हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार वैश्विक तापमान में विभिन्न मौसमों के दौरान काफी भिन्नताएं सामने आ रही हैं और उसका प्रभाव पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, आजीविका, सामाजिक अर्थव्यवस्था और अन्य संबध्द क्षेत्रों पर विपरीत पड़ता है। शीत ऋतु में वातावरण का तापमान कम होने (शीत लहर) के कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरीत प्रभाव जैसे सर्दी जुखाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाइपोथर्मिया अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बन जाती है। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो, उस स्थिति में मृत्यु भी हो सकती है। इन प्रभावों से बचाव हेतु शरीर को सूखा रखें। शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, नाक, कान, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें। टोपी, हैट, मफलर तथा आवरण युक्त एवं जल रोधी जूतों का प्रयोग करें। सिर को ढकें क्योंकि सिर के ऊपरी सतह से शरीर की गर्मी की हानि होती है। यथासंभव घर के अंदर रहें और ठंडी हवा बारिश से संपर्क को रोकने के लिए अनिवार्य होने पर ही यात्रा करें। रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि के लिए विटामिन सी से भरपूर ताजे फल और सब्जियाँ खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पिएं, जिसमें शरीर में गर्मी बनी रहेगी। बुजुर्ग नवजात शिशु गर्भवती माताऐं बीमार व्यक्ति तथा बच्चों का अधिक ध्यान रखें क्योंकि उन्हें शीत ऋतु के प्रभाव होने की आशंका अधिक रहती है।

 

 

 

 

यज्ञ स्थल पर मनाई गई गीता जयंती, उत्कृष्ट बच्चों को किया सम्मान

 

 

मण्डला। शनिवार को गीता जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मगुरू पं नीलू महाराज के विशेष प्रयास से गीता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रामकृष्ण सेवा आश्रम देवदरा के संत शारदात्मक जी महाराज, सूर्य मंदिर नावघाट के संत सच्चिदानंद जी महाराज, वृदांवन से आए रामानंद जी महाराज, भागवत आचार्य सुरेश मिश्रा की विशेष उपस्थिति पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पर जेसोबा के अध्यक्ष एके शुक्ला एवं समाजसेवी नीरज अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को गीता के विषय में प्रश्र पूछते हुए श्लोक प्रतियोगिता आयोजित की गई यहां पर महर्षि विद्या मंदिर से आस्था साहू, खुशी उईके, सृष्ठि सारथी व सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय से रिया सिंगौर, कृति साहू, आदित्य संत आए तो वहीं शासकीय हाई स्कूल गाजीपुर से महक पटैल, रूचि ओंकरे, रिया यादव ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। छात्रो ने गीता के अनेक श्लोको का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। सभी छात्रों को सम्मान पत्र के साथ नगद राशि पं. नीलू महाराज द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल, डॉ स्वल्पा बडग़ैया, श्रीमति अपर्ण झा, समाजसेवी किशोर रजक, ओमप्रकाश धमेचा, आलोक पाठक एवं एके शुक्ला का मंच से सम्मान भी किया गया। बता दें कि देवदरा के मेहरा बाबा कुटी प्रागंण में श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् महाभागवत पुराण का आयोजन किया गया जा रहा है जिसका समापन 25 दिसंबर को होगा। यहां पर संगीतमय भागवत पुराण की जा रही है जहां पर दूर-दूर से भक्तगण कथा सुनने आ रहे हैं। धर्मप्रेमियों से आग्रह हैं कि वे तन मन धन से इस पुनीत कार्य पर सहयोग प्रदान करें।

 

 

 

खाट्ू श्याम के दर्शन कर लौंटे भक्त
                                       

 

 

 

मण्डला। मण्डला से खाटू श्याम के भक्तों ने यात्रा का आयोजन किया जो कि 18 दिसंबर को मंडला से खाटू श्याम के लिए निकली और 22 दिसंबर को वापस मुख्यालय पहुंची। यात्रा में रिंग्स मंदिर, माता लक्ष्मी मंदिर, सालासर बालाजी माता मंदिर, हर्ष पर्वत, रानी सती माता मंदिर का भ्रमण किया गया। यहां भक्तों ने खाटू श्याम भगवान के अलावा अन्य मंदिरो में माथा टेंकते हुए सुख सम्पत्ति की कामना की है। वहीं यहां से यात्रा जयपुर भ्रमण के लिए पहुंची। यात्रा में गए सभी यात्रियों का जबलपुर रेलवे स्टेशन पर श्याम परिवार मंडला द्वारा स्वागत किया गया एवं उन्हें चुनरी व दुपट्टा पहनाकर उनके गंतव्य तक छोड़ा गया। जहां भक्तों ने पूजनअर्चन कर बाबा का ध्यान कर पद यात्रा में चल रहे भक्त का स्वागत किया। इस यात्रा में दिनेश पटैल, सुरजीत पटैल, इन्द्रेश तालरेजा, अत्तू चौरसिया, अभिषेक बिलैया, श्रीमति सुषमा मिश्रा, अनुप मिश्रा सहित अन्य भक्त पहुंचे।

 

 

 

 

मंडला की शुचि ने की बेहतरीन गेंदबाजी  

 

 

                                              मण्डला।  मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर द्वारा बाली का वर्ग 23 में मध्यप्रदेश की टीम ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स में भाग लेते हुए क्रिकेट टीम ने नागपुर में खेले गए पांच लीग मैच में चार जीतकर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मेघालय, गोवा, सौराष्ट्र, बंगाल, पंजाब के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में एम पी टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भोपाल की सौम्या तिवारी के नेतृत्व में एम पी टीम में जबलपुर संभाग के जिले की उभरती खिलाड़ी शुचि उपाध्याय की फिरकी गेंदबाजी ने चार मैच में 9 विकेट हासिल किए हैं। इसके अतिरिक्त बंगाल के विरुद्ध खेला गया रोमांचक मैच टाई हुआ जिसमें मध्यप्रदेश ने सुपर ओवर डालने के लिए शुचि उपाध्याय को बाल थमाई जिसमें ओवर की पहिली दो गेंद में दो विकेट हासिल किया। परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश को महज एक रन विनिंग अनुष्का शर्मा के बल्ले से आया और मध्यप्रदेश विजई हुई। शुचि उपाध्याय के इस प्रदर्शन पर जेडीसीए के अध्यक्ष निशीथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल, योगेंद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, त्रिलोक नायडू, द्वारका मिश्रा, राजेंद्र सिंह ठाकुर,अनिल शर्मा, विक्रम जिनसरी, विद्यापति श्रीवास्तव, पवन सिंधिया  आदि खेलप्रेमी एवं डीसी मंडला के अजय मिश्र, विजय बर्मन, इम्तियाज अली, ज्ञानेंद्र झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, निशांत झा, भीष्म द्विवेदी, समसुदीन, उत्कर्ष पटेल सहित खेल प्रेमियों शुभकामनाएं दी हैं। एमपी टीम का अगला मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा उसके आधार पर मध्य प्रदेश की टीम का फैसला होगा कि वह सेमीफाइनल फाइनल खेलती है कि नहीं।

 

 

 

 

 

भीष्म द्विवेदी बने हॉकी मंडला के अध्यक्ष

मंडला – मंडला जिले में हॉकी के पुराने गौरव को हासिल करने हॉकी मंडला का गठन किया गया है। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा और मृदु – किशोर ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर श्रीमती मृदुला काल्पीवार के संरक्षण में गठित हॉकी मंडला के अध्यक्ष पद का दायित्व भीष्म द्विवेदी को सौंपा गया है। पूर्व में मंडला जिले में जिला हॉकी संघ के नाम से समिति गठित थी लेकिन भारतीय हॉकी संघ द्वारा अपना नाम  हॉकी इंडिया किए जाने के बाद मध्य प्रदेश हॉकी संघ की जगह हॉकी मध्य प्रदेश अस्तित्व में आया। इसी तर्ज पर सभी जिला इकाइयों को भी नए तरीके से गठित करने के निर्देश हॉकी मध्य प्रदेश द्वारा दिए गए थे। अब मध्य प्रदेश में जिला हॉकी संघों के स्थान पर केवल हॉकी और सम्बंधित जिले का नाम होगा। इसी लिहाज से मंडला में गठित हॉकी मंडला के पहले अध्यक्ष होने का गौरव भीष्म द्विवेदी को प्राप्त हुआ है। भीष्म द्विवेदी की अध्यक्षता में नव गठित हॉकी मंडला में एडवोकेट मनोज फागवानी उपाध्यक्ष, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सैयद कमर अली सचिव, वेद प्रकाश कुलस्ते कोषाध्यक्ष और अब्दुल मतीन खान संयुक्त सचिव बनाए गए है। हॉकी मंडला में अब्दुल मुकीम कुरैशी, रमेश कुमार सोनी, श्रीमती मिली सिंह, शक्ति क्षेतीजा, सैयद जावेद अली, सुश्री शशि पटेल को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। जल्द ही इसका विस्तार किया जायेगा।

उम्मीद की जा रही है कि ऊर्जावान अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में हॉकी मंडला नई उचाई हासिल करते हुए इस खेल के विस्तार में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन करेगा। सचिव सैयद कमर अली का अनुभव भी हॉकी मंडला के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। भीष्म द्विवेदी के अध्यक्ष बनने से खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि भीष्म द्विवेदी खेलों में विशेष रूचि रखते है और मंडला डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन व जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन कर रहे है। श्री द्विवेदी के नेतृत्व में पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय आदि चेस प्रतियोगिता और प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक भव्य आयोजन किया जा चुका है। वे बड़े और भव्य आयोजन कराने में महारत रखते है। इनके हॉकी मंडला के अध्य्क्ष बनने से हॉकी प्रतियोगिताओं के भी निरंतर आयोजन की उम्मीद जगी है। जबकि सचिव सैयद कमर अली लम्बे समय से निरंतर मंडला टीम की सहभागिता विभिन्न प्रतियोगिताओं में कराकर हॉकी मंडला की उपस्थिति प्रदेश स्तर पर दर्ज कराते रहे है।

 

 

Related posts

खटिया थाना क्षेत्र के टाटरी चौकी के ग्राम पोंडी में आयोजित हुआ सिविल एक्शन प्रोगाम, ग्रामीणों को बांटी जरूरत की सामग्रियां

Reva India News

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सामुदायिक शौचालय, स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन दिया जाए – मंत्री संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नलजल योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु 9 हजार 380 हेंडपंप संचालित हैं

Reva India News

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

Leave a Comment