Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 26 फरवरी 2024

लंबित सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें – श्रेयांश कूमट

समय-सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 26 फरवरी 2024

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में सकारात्मक रूप से निराकरण करें। 50 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी कलेक्टर श्री कूमट ने निर्देशित किया कि सभी कार्यालय प्रमुख सीएम हेल्पलाईन तथा टीएल के प्रकरणों को व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर करते हुए उनके निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसी प्रकार टीएल के प्रकरणों में निर्धारित समय सीमा पर कार्यवाही करते हुए संबंधित पोर्टल पर जवाब अंकित करें।

प्रत्येक बैगा परिवार का फॉलोअप करें

 

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि बैगा हितग्राहियों को योजनाओं से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक बैगा परिवार का फॉलोअप करें तथा जिनको जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, ईकेवाईसी, पात्रता पर्ची, उज्ज्वला योजना आदि का लाभ नहीं मिला है उनकी सूची तैयार कर तत्काल लाभान्वित करें। सुनिश्चित करें कि कोई भी बैगा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

समग्र ईकेवाईसी के लिए शिविर लगाएं

 

राजस्व महाभियान की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने निर्देशित किया कि पूर्व से लंबित तथा अभियान के दौरान चिन्हित किए गए सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्तीकरण आदि के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करते हुए उनकी आरसीएमएस पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण करें। इस संबंध में उन्होंने शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्री कूमट ने गिरदावरी की प्रगति की भी समीक्षा की।

मिलावट से मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाएं

 

बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने निर्देशित किया कि जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारी जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए खाद्य सामग्रियों के नमूनों की जांच करें। अभियान के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। मिलावट से मुक्ति अभियान को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं मॉनिटर करें। उन्होंने मिलावट से मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूकता अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

मण्डला, नैनपुर रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 26 फरवरी 2024

                अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मण्डला फोर्ट रेलवे स्टेशन एवं नैनपुर रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास कार्यक्रम केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री संपतिया उइके की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मण्डला फोर्ट रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि मण्डला लोकसभा क्षेत्र के 3 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजनांतर्गत चयन हुआ है जिसका पुर्नविकास एवं सौंदर्यीकरण की आधारशिला प्रधानमंत्री के माध्यम से रखी गई है। इस तरह देश के 554 स्टेशनों का पुर्नविकास एवं शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया।

श्री कुलस्ते ने कहा कि मण्डला रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यात्री सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए डिजाईन तैयार किया गया है जिसमें स्थानीय संस्कृति व कलाकृतियां का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजगति के साथ रेल सुविधाओं का विकास हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने मण्डला स्टेशन के विकास के प्रति रेलमंत्री का अभार जताते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के पुर्नविकास से मण्डला की संस्कृति और परंपरा का भी विकास होगा एवं नई यात्री ट्रेन प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त होगा। रेलवे विभाग के द्वारा रेलमंडल के एडीआरएम श्रीकांत चंद्रिकापुरी ने विकास कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि 13.55 करोड़ की लागत से मण्डला फोर्ट रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास किया जा रहा है। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंड विक्रांत सरंगपाणी, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, डीआरयूसीसी सदस्य विवेक अग्निहोत्री, राजेन्द्र पाठक, सुधीर कसार, अनुराग चौरसिया, जयदत्त झा, संदीप सिंगौर, सुधीर दुबे सहित पार्षद स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

अमृत भारत स्टेशन स्कीम से आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास होगा – संपतिया उइके

 

अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत महत्वपूर्ण स्टेशनों के पुर्नविकास कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉफ्रेन्सिग के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया तथा विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर नैनपुर रेलवे स्टेशन में रेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 17.86 करोड़ की लागत से नैनपुर जंक्शन स्टेशन के पुर्नविकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल सेवाओं का ऐतिहासिक विकास हुआ है। पिछले 10 वर्षों केंद्र सरकार की इच्छाशक्ति के कारण ना केवल देश में बल्कि मण्डला जैसे पिछड़े क्षेत्रों में रेल सेवा का तेजी के साथ विकास हो रहा है। वर्षों पहले स्थानीय जनता ने रेल के विकास के लिए जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने साकार किया है। अमृत भारत योजना से स्टेशनों के विकास से रोजगार के अवसर सृजन होंगे वहीं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। केबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी समय में क्षेत्र को नई रेल सेवाओं की सौगात प्रदान की जाये ताकि इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हो सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनंतिम सूची जारी

मण्डला 26 फरवरी 2024

                महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों के चयन हेतु अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता पद के लिए ग्राम पंचायत पड़रिया उर्फ नारायणगंज के आंगनवाड़ी केन्द्र सांई कॉलोनी में श्रृ़द्धा पावले पिता सोहन लाल का चयन अनंतिम रूप से किया गया है। ग्राम पंचायत भावल के आंगनवाड़ी केन्द्र भावल में सहायिका पद के लिए नीलू झारिया पति सुशील का चयन अनंतिम रूप से किया गया है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र टिकराटोला भावल में उपआंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए संध्या मलगाम पिता शंकरलाल का चयन अनंतिम रूप से किया गया है। अधिकृत सूची परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि चयन संबंधी दावे-आपत्ति 4 मार्च 2024 तक मय प्रमाण दावा, आपत्ति ही कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय नारायणगंज में दर्ज करा सकते हैं। अन्य कार्यालय या निर्धारित अवधि के पश्चात् या प्रमाण रहित दावा-आपत्ति मान्य नही होगा।

 

 

 

 

 

 

वनमंडल स्तरीय ईको विकास समितियों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

मण्डला 26 फरवरी 2024

                वनमंडल स्तरीय ईको विकास समितियों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ईको सेन्टर खटिया में आयोजित किया गया जिसमें पुरुष व्हालीवॉल एवं कबड्डी की क्रमशः 7-7 एवं महिला कबड्डी की 7 परिक्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त संचालक, बफरजोन वनमंडल एन.एस. यादव द्वारा किया गया।

समिति स्तरीय खेलों का प्रारंभ 8 फरवरी 2024 से 22 फरवरी 2024 तक ईको विकास समितियों की टीमों के बीच पुरुष व्हालीवॉल, कबड्डी एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका फाईनल मैच का आयोजन 25 फरवरी 2024 को ईको सेन्टर खटिया में किया गया जिसमें पुरुष व्हालीवॉल में सिझौरा विजेता एवं खापा उपविजेता रही तथा पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मोतीनाला विजेता एवं गढ़ी उपविजेता रही तथा महिला कबड्डी में समनापुर विजेता एवं खापा उपविजेता रही। क्षेत्रसंचालक कान्हा टाईगर रिजर्व एस.के. सिंह ने अपने संबोधन में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को तथा आये हुये समिति सदस्यों को वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण में उनकी सहभागिता बढ़ाने हेतु अपील की गई। प्रतियोगिता का समापन के उपरांत क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व एस.के. सिंह द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, ट्रॉफी एवं पारितोषिक राशि देकर सम्मानित किया गया तथा व्हॉलीवाल एवं कबड्डी में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले पुरुष एवं महिला टीम के खिलाड़ियों को प्रथक से ट्रॉफी से सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि को भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। साथ ही व्हॉलीवाल एवं कबड्डी कॉमेन्टेटर को भी सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

स्वीप गतिविधियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस आज

मण्डला 26 फरवरी 2024

                मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन में 27 फरवरी 2024 को दोपहर 3 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों को स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी सहित एनआईसी में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

महाराज जी की स्मृति में पूजन भण्डारा आज

24 घंटे से जारी है रामधुन, आज होगा समापन

 

 

 

 

मण्डला। ग्राम पंचायत घाघा के घाघी घाट में आज हवन-पूजन एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि  घाघी तट पर विगत 12 वर्षो से महाराज श्री पुरूषोत्तम दास जी नर्मदावासियों की सेवा करते रहे हैं इसके साथ ही यह स्थान महाराज जी की साधना स्थलीय रहा है नर्मदा परिक्रमा करने के बाद पुरूषोत्तम दास जी महाराज यहीं एक छोटी सी कुटिया बनाकर रहने लगे थे वे यहां रहकर माँ नर्मदा की सेवा किया करते थे और इस दौरान यदि कोई परिक्रमावासी यहां आता तो उसके भोजन एवं निवास की व्यवस्था भी करते थे। धीरे-धीरे पुरूषोत्तम दास जी महाराज को स्थानीय लोगों का सहयोग मिलने लगा और ग्राम घाघा एवं आसपास के और ग्राम के लोग यहां आकर पूजन-पाठ में शामिल होने लगे चूंकि यह स्थान नर्मदा परिक्रमा मार्ग का महत्वपूर्ण स्थान है लिहाजा धीरे-धीरे इस स्थान में अन्य निर्माण कार्य भी होने लगे यहां एक मंदिर भी बन चुका है परिक्रमावासियों के रूकने हेतु एक भवन भी है और धार्मिक कार्यो के आयोजनों के लिये पर्याप्त परिसर भी है। माँ नर्मदा के तट पर सुंदर घाट भी बना दिया गया है जहां से रोजाना सैकड़ों लोग नाव के रास्ते आना-जाना करते हैं विगत दिनाें पुरूषोत्तम दास जी महाराज ब्रम्हलीन हो गये इन्हीं की स्मृति में आज उनके अनुयायियों द्वारा एवं स्थानीय जनों द्वारा एक दिवसीय रामधुन पाठ का आयेाजन किया गया जिसका समापन आज दोपहर होगा और ठीके उसके बाद भण्डारे का आयोजन किया गया है। घाघा ग्राम के लोगों ने सभी श्रद्धालुजनों से इस आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने अपील की है।

 

 

Related posts

दूरस्थ गांवों में पहुंची चलित प्रयोगशाला  

Reva India News

विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में 47 को नियुक्ति पत्र दिया गया

Reva India News

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने सुशासन सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर अभियान की समीक्षा की बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और रात्रि चौपालों की समीक्षा की गई

Reva India News

Leave a Comment