Reva India News
Other

मंडला जिले में शिक्षा के स्तर की हालत बद से बदतर होती जा रही है. बरबसपुर के सरकारी स्कूल में टीचर रोजाना शराब के नशे में स्कूल आता है. जब ग्रामीणों द्वारा उन्हें शराब पीने से मना किया जाता है तो वह रौब दिखाते हुए कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मेरी ऊपर तक पहचान है.

 

मंडला। जिले के बिछिया विकास खंड के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला बरबसपुर में पदस्थ शिक्षक अनिल सैयाम जो BLO (बूध लेवल ऑफिसर) के पद पर भी हैं, हमेशा शराब पीकर स्कूल आते हैं. कई बार ग्रामीणों ने भी शिक्षक अनिल सैयाम को समझाइश देने की कोशिश की कि शराब के नशे में स्कूल जाकर बच्चों को न पढ़ाएं, इसका बच्चों पर गलत असर पड़ेगा. पर शिक्षक को तो बच्चों के भविष्य से कोई लेना देना ही नहीं है. ऐसे शिक्षकों की वजह से बच्चों का भविष्य अंधकार मय होने से कोई नहीं रोक सकता. लेकिन इससे इनको कोई भी फर्क नहीं पड़ता.

पैसे देकर ट्रांसफर करा लूंगा

शिक्षक अनिल सैयाम का कहना है कि ”कोई भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, मेरी सेटिंग AC कार्यालय में है. क्या होगा पैसे देकर ट्रांसफर करा लूंगा.” अब सवाल ये उठता है कि ऐसे शराबी शिक्षकों पर किसका हाथ है, जो इतनी हिम्मत से ऐसे कृत को अंजाम दे रहे हैं और शिक्षा के मंदिर को अपवित्र करने से बाज नहीं आ रहे. जब मीडियाकर्मी ने शराबी शिक्षक अनिल सैयाम से बात करने की कोशिश की तो वह मीडिया कर्मी से हाथपाई करने पर उतारू हो गया.

 

बिछिया विकास खंड के अंतर्गत पहले भी ऐसे कई कांड शिक्षकों द्वारा किया जा चुके हैं और उन पर विभाग ने कार्यवाहियां भी की. फिर भी शिक्षकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. प्राथमिक शाला बरबसपुर में पदस्थ शिक्षक अनिल सैयाम BLO के पद पर भी है जो हमेशा नशे की हालत में रहता है. अभी लोकसभा चुनाव सिर पर है, इस मामले पर चुनाव आयोग को भी संज्ञान मे लेकर कार्यवाही करनी चाहिए ताकि ऐसे शराबी BLO की वजह से चुनाव प्रकिया पर कोई बाधा उत्पन्न ना हो.

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया ’’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप’’ का विमोचन वीसी से संपन्न हुए कार्यक्रम से शामिल हुए कलेक्टर एवं एसपी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जनवरी 2023

Reva India News

चित्रा त्रिपाठी की खूबसूरती को देखकर चित्रा त्रिपाठी के चाहने वाले इनकी खूबसूरती को काफी ज्यादा पसंद ।

Reva India News

Leave a Comment