Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संपत्ति विरूपण अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – डॉ. सिडाना

मण्डला 17 मार्च 2024

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने आम निर्वाचन 2024 के लिए संपत्ति विरूपण अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों, भवनों और शासकीय स्थानों से फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर और झंडे हटाने के लिए निर्देशित किया है। सभी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत दीवार लेखन, लोकार्पण एवं भूमिपूजन स्थल के नामों को ढकने, वाहनों से नेमप्लेट, झंडे, चिन्ह, फ्लैक्स, बैनर और पोस्टर हटवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका भर्ती की अनंतिम सूची जारी 7 दिनों में ऑनलाईन दर्ज करा सकतें है दावा-आपत्ति  

Reva India News

आयुष विभाग की रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई

Reva India News

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment