Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक टीम के रूप में संपन्न कराएं निर्वाचन कार्य – डॉ. सिडाना निवास विधानसभा के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला 13 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के तहत मण्डला विधानसभा के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें मतदानकर्मियों को मतदान केन्द्र प्रबंधन, ईव्हीएम मशीन का संचालन, मॉकपोल, टेगिंग आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

मतदान दल के सदस्यों को संबोधित करते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि दल के सभी सदस्य मतदान की पूरी प्रक्रिया को समझें और सौंपे गये कार्य को एक टीम के रूप में पूरा करें। प्रशिक्षण के दौरान ईव्हीएम मशीन संचालित करें। मॉकपोल करके देखें। अपनी शंका और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य महत्वपूर्ण होते हैं जिनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिये कोई स्थान नहीं है, किन्तु मतदान केन्द्र में जाकर वोटिंग की सम्पूर्ण कार्यवाही को बेहतर ढंग से सम्पादित करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य होता है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को ईव्हीएम मशीन की संचालन प्रक्रिया सीखने के लिये पर्याप्त अवसर प्रदान करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा का 99वां जन्म दिन आज

Reva India News

सामान्य सभा में की गई विभागीय प्रगति की समीक्षा नारायणगंज जनपद पंचायत सभाकक्ष में बैठक का आयोजन

Reva India News

खाद्य सुरक्षा हितग्राहियों के लिए ईकेवाईसी अभियान 4 मार्च तक

Reva India News

Leave a Comment