Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किराया न देने वाले दुकानदारों के अनुबंध निरस्त होंगे रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

मंडला 25 अप्रैल 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रोगी कल्याण समिति की दुकानों का किराया नहीं देने वाले 26 व्यापारियों का अनुबंध समाप्त किया जाएगा। साथ ही जिला चिकित्सालय के सामने निर्मित धर्मशाला का मूल्यांकन कर उसे जर्जर घोषित करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में समिति के आय-व्यय के परीक्षण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरोते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

गर्मी में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

Reva India News

कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, बीजाडांडी एवं मवई क्षेत्र की हुई ई-जनसुनवाई जनसुनवाई में प्राप्त हुए 98 आवेदन

Reva India News

मंडला गॉट टैलेंट ऑडिशन की शुरुआत पहले दिन गायन में 65 प्रतिभागियों ने बांधा समां, स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर हो सकते हैं शामिल

Reva India News

Leave a Comment