Reva India News
Other

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 जून से

मंडला 13 जून 2024

भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने जानकारी दी कि जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो का आयोजन रविवार 23 जून को किया जायेगा। इसके अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के उम्र तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इस कार्य की सम्पन्नता के लिए पूरे जिले में पोलियो बूथ बच्चों की जनसंख्या के अनुसार केन्द्र बनाए जायेंगे। 23 जून को बच्चों के आधार के अनुसार बूथ एवं 24 जून, 25 जून को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाकर, मार्किंग की जाएगी। अभियान के दौरान ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, जुग्गी, झोपड़ी एवं घुम्मकड़ आबाद स्थल पर मोबाइल टीम के द्वारा विशेष ध्यान देकर शत-प्रतिशत पूर्ति का प्रयास किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त माता-पिता, अभिभावकों से अपील की है कि अपने 0 से 5 वर्ष उम्र के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवाई अवश्य पिलाएँ।

Related posts

महिलाओं की सहायता के लिए 181 महिला हेल्पलाईन नंबर

Reva India News

PM Netanyahu asks Israelis to do ‘namaste’ instead of shaking hands amid coronavirus fears

Admin

स्व-सहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम 8 फरवरी को

Reva India News

Leave a Comment