Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने आतंकवादियों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

                                           मण्डला। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने नेहरू स्मारक में विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी दर्शन को जाते समय 9 जून को इस्लामिक जेहादी पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के द्वारा घात लगाकर शिव खोडी के निकट बस के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की हत्या कर दी गई। जिसको लेकर देशभर में भारी आक्रोश व्याप्त है। उक्त हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ उचित दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। मांग है कि उक्त हमले के जिम्मेदारों को शीघ्र अतिशीघ्र सजा दिलाई जाए।
————————————-

Related posts

शिक्षक की भूमिका ना सिर्फ विद्यार्थी बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण – कलेक्टर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Reva India News

किंगफिशर ग्रुप द्वारा ज्ञान दीप में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ दिया गिफ्ट वाउचर

Reva India News

पेयजल स्त्रोतों में डाला गया जर्मेक्स एवं ब्लीचिंग पाउडर

Reva India News

Leave a Comment