Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बड़ी खैरी में किया गया सोडियम हाइपोक्लोराईड का वितरण

मंडला 1 अगस्त 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा ग्रामीण अंचलों में सोडियम हाइपोक्लोराइट की दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को विभाग द्वारा बड़ी खैरी एवं कम्पोस्ट कॉलोनी के रहवासियों से संपर्क करते हुए सोडियम हाईपोक्लोराईड (क्लोरीनेशन की दवाई) का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को सुपाच्य भोजन करें तथा पानी को उबालकर, छानकर पीने की सलाह दी गई। टीम के सदस्यों ने लोगों को बताया कि घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें। कूलर, गमले, टायर आदि में जमा पानी को हटाएं। साथ ही व्यक्तिगत तथा सामुदायिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

Related posts

प्रत्येक मंगलवार को जिला एवं अनुविभाग स्तर पर होगी जनसुनवाई

Reva India News

गौतम खट्टर के आगमन को लेकर तैयारियां

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 17 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment