Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक संपन्न

मंडला 7 अगस्त 2024

जिला स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक जिला पंचायत मंडला के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम बैठक के निर्धारित एजेंण्डवार चर्चा एवं समीक्षा की गई। जिसके अनुक्रम में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति शासन नियमानुसार करने, अतिशेष शिक्षकों का समायोजन शून्य शिक्षकीय शालाओं में किया जाना, जर्जर भवनों में मरम्मत कराने हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन की ओर प्रेषित करने, छात्रावास, आश्रमों में प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई एवं गुणवत्ता युक्त पोष्टिक भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में शासन के दिशा निर्देशों के तहत खेल गतिविधियां कराये जाने के साथ-साथ जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में इंजी. कमलेश तेकाम उपाध्यक्ष जिला पंचायत मंडला एवं अध्यक्ष शिक्षा स्थायी समिति जिला मंडला, जिला पंचायत मंडला सदस्य जगत मरावी, जिला पंचायत सदस्य गीता मरावी, जिला पंचायत सदस्य सावित्री धूमकेती, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, सहायक संचालक अन्य पिछड़ा वर्ग, डीपीसी, बीईओ, बीआरसी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर एवं एसपी ने किया रामनगर दौरा सीएम श्री चौहान के 22 को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए दिए निर्देश

Reva India News

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पहली प्राथमिकता कलेक्टर सिविल हॉस्पिटल नैनपुर का गहन निरीक्षण मरीजों और परिजनों से सीधे रूबरू हुए कलेक्टर; रोगी कल्याण समिति को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Reva India News

जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को जन अभियान बनाएं – हर्षिका सिंह बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment