Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्कूलों में शुरू हुआ डी.पी.टी., टी.डी. टीकाकरण अभियान बीमारी से डरें, टीके से नहीं टीका नहीं सुरक्षा कवच है

मंडला 8 अगस्त 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने जानकारी दी कि 8 अगस्त 2024 गुरूवार से स्कूल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ है। जिसमें 5 वर्ष के बच्चों को डी.पी.टी., 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के बच्चों को टी.डी. का टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में केवल शासकीय स्कूल के बालक-बालिकाओं को शामिल किया गया है। जिन्हें अपने साथ आधारकार्ड लेकर आना है। एएनएम के द्वारा बच्चों का ऑनलाईन पंजीयन किया जायेगा। एक कर्मचारी के द्वारा अधिकतम 50 से 60 टीके लगाए जाएंगे। इस कार्य को पूर्णता देने हेतु जिले में सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी की टीम द्वारा स्कूलों में जाकर टीकाकरण किया जा रहा है।

Related posts

कृषि विभाग के दलों ने किया खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण पुरवा एवं सिझौरा के दो-दो एवं निवास का एक कृषि सेवा केन्द्र सील

Reva India News

आरसेटी मंडला में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Reva India News

कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment