मंडला 8 अगस्त 2024
ग्रामीण अंचलों में वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली समस्याओं के बचाव, रोकथाम करने के लिए समुदाय को जागरूक करने हेतु जिले के ग्रामीण अंचलों में प्रचार रथ के माध्यम जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। विकासखंड मवई के ग्राम पिपरी रैयत, मोहगांव, रिचका कला, मानेगांव, पिपरी माल, चंदवारा रैयत, इमलीटोला में एवं विकासखंड नैनपुर के ग्राम भैंसवाही, तुमेगांव, खिरखिरी, पिंडरई, मलहानवाड़ा में ग्रामीणजनों को पानी को उबालकर, छानकर, शुद्ध करके पीने, समय समय पर एस2एस वॉयल्स, एफटी किट की सहायता से पानी की जांच कर एवं जर्मेक्स, ब्लीचिंग पाउडर के माध्यम से पानी का क्लोरीनीकरण कर पीने हेतु संदेश दिया गया।

