Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शास.माध्य. शाला पीपरपानी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष भोज का आयोजन हुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

मंडला 15 अगस्त 2024

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शासकीय माध्यमिक शाला पीपरपानी में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्राम के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

 

आयोजित विशेष भोज में अतिथियों ने छात्र-छात्राआंे के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं से आत्मीय बात भी की। छात्र-छात्राओं को चॉकलेट वितरित किए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इसके पश्चात शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 1.27 करोड़ महिलाओं को 1552.38 करोड़ की राशि का अंतरण  

Reva India News

जिला प्रबंधन दल की बैठक 9 अगस्त

Reva India News

Leave a Comment