Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुपस्थित डॉक्टर्स तथा आंगनवाड़ी सहायिका को नोटिस

मंडला 30 अगस्त 2024

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर ने 29 अगस्त को ग्राम पंचायत भवन टाटरी का निरीक्षण किया। खसरा ई-केवाईसी केम्प का निरीक्षण करते हुए शतप्रतिशत खसरा ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टाटरी के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर की अनुपस्थिति, मेल वार्ड में मरीजों के लिए बेड न होने तथा मेल वार्ड को स्टोर रूम बनाकर रखा गया है जिसमें मरीजों के लिए बेड नहीं लगाए गए हैं इस पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र टाटरी के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी सहायिका अनुपस्थित होने तथा दलिया के पैकेट खुले होने एवं बच्चों की देखरेख न करने पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया।

Related posts

स्वर्णकार समाज का स्थापना दिवस रविवार को मनेगा*

Reva India News

बाल विवाह रोकने जागरूकता कार्यशाला संपन्‍न 

Reva India News

भुआ बिछिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दुकानदारों पर जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment