Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खरीफ उपार्जन हेतु अनुविभागीय स्तरीय समिति का गठन किया

मंडला 6 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन, किसान पंजीयन एवं पर्यवेक्षण हेतु अनुविभाग स्तरीय समिति गठन करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अध्यक्ष एवं तहसीलदार/नायब तहसीलदार (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (कृषि), सहकारिता विस्तार अधिकारी, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, अधीक्षक, भू-अभिलेख मण्डला, सचिव कृषि उपज मण्डी सदस्य तथा सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सदस्य सचिव हांेगे। उक्त समिति पंजीयन/उपार्जन से संबंधित विवादों का निराकरण करेगी।

Related posts

’मिट्टी गणेश, सिद्ध गणेश’ प्रतिमा निर्माण विषय पर कार्यशाला आयोजित

Reva India News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम सूची जारी

Reva India News

21 मार्च से चना, सरसों और मसूर का उपार्जन प्रारंभ, 3 केंद्र स्थापित

Reva India News

Leave a Comment