Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिपं श्रेयांश कूमट ने साल्हेडंडा सहित विकासखंड नैनपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया

मंडला 7 सितंबर 2024

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने शनिवार को ग्राम पंचायत साल्हेडंडा विकासखंड मंडला में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, केम्प में रजिस्ट्रेशन, आम जनता से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। शिविर में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने इस अवसर पर माध्यमिक शाला साल्हेडंडा में छात्र छात्राओं को अध्यापन कार्य भी कराया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस दौरान विकासखंड नैनपुर में आयोजित जन आरोग्यम शिविरों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला, जनपद और स्थानीय स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

आजीविका समूहों की दीदियां कर रहीं सड़क मरम्मत का कार्य

Reva India News

किसान 31 दिसम्बर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए स्टेडिंग कमेटी गठित

Reva India News

Leave a Comment