Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 68 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

मंडला 10 सितंबर 2024

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 68 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम रतनपुर चौकी निवासी किशन लाल आर्माे ने वन भूमि पट्टा के संबंध में, इंदिरा कॉलोनी भुआ बिछिया निवासी विजयलक्ष्मी ने अनुग्रह सहायता राशि न मिलने के संबंध में, ग्राम पौड़ीलिंगा निवासी ने स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि का पट्टा दिलाने की संबंध, ग्राम मुर्रमखाप निवासी ज्ञानदास बैरागी ने त्रुटि सुधार के संबंध में, अंबेडकर वार्ड मंडला निवासी अंजली सिंह ने आर्थिक सहायता के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

Related posts

कान्हा टाइगर रिज़र्व से बाघ को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व (नौरादेही) के लिए रवाना किया गया

Reva India News

वीर शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह का बलिदान सदैव हमें राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करता रहेगा – मंत्री श्रीमती उइके पीएचई मंत्री श्रीमती उइके ग्राम डिठौरी एवं जारगी में बलिदान दिवस में हुई शामिल

Reva India News

निवास में हुआ जन विश्वास शिविर जनता तक त्वरित लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

Leave a Comment