Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया मंत्री श्रीमती उयके ने 148 वी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया

मंडला 14 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ अभियान मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन 17 सितंबर के अवसर पर 14 सितंबर से महात्मा गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शनिवार को 148 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मंडला में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य व निरोग रहने के लिए अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने की अपील की। हमेशा अपने आस पास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखने को कहा। उन्होंने जिले की महिलाओं और केंद्रीय पुलिस बल के साथ में मिलकर साफ सफाई की। झाड़ू लगाकर कूड़ा कचरा अलग किया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इसके बाद जिले वासियों को ढोल ग्यारस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती अनिता तिवारी, कमांडेड श्री विक्रांत सारंग, द्वितीय कमान अधिकारी श्री अमित मिश्रा, सहायक कमांडेड श्री राम राजेश, एस.एम. श्री डी.एन. पटेल सहित सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।

Related posts

15 कोरोना मरीज स्वस्थ

Reva India News

शराब का अवैध निर्माण और विक्रय रोकने की गई छापामार कार्यवाही

Reva India News

महाभियान के लिए नियुक्त अधिकारियों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment