Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बरोंची में ग्रामीणों ने रैली निकालकर स्वच्छता को अपनाने की अपील की

मंडला 20 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में स्वच्छता ही सेवा 2024, “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के जनप्रतिनिधि, विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं, नागरिक और छात्र छात्राएं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जिससे जिले के सभी नागरिक स्वच्छता को अपनाकर इस अभियान को सफल बनाएं। इस अभियान के तहत ग्राम बरोंची जनपद पंचायत बीजाडांडी में ग्रामीणों ने रैली निकालकर स्वच्छता का महत्व बताया और स्वच्छता को अपनाने की अपील की। जिससे सभी नागरिक स्वच्छता को अपनाएं और अपने आसपास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखते हुए निरोग व स्वस्थ रहें। आयोजित कार्यक्रम में ग्राम बरोंची के ग्रामीणजन शामिल थे।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 76 आवेदकों की समस्या 2 दिव्यांगों को मिली तत्काल सहायता

Reva India News

कलेक्टर ने लिया निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल का निरीक्षण

Reva India News

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment