मण्डला 25 सितंबर 2024
प्रबंधक खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मंडला ने बताया कि कौशल विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत 2024-25 के लिए जिले में स्वरोजगार स्थापित करने हेतु 25 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों को जिला स्तर पर ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगारन्मुखी व्यवसायों जैसे मधुमक्खी पालन, शहद प्रसंस्करण, फैषन डिजाईनिंग, बेसिक सिलाई गारमेंट, लेदर गुड्स, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग फल एवं सब्जी (आचार, पापड़, मसाले एवं अन्य), कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर एकाउंट विथ टेली, घरेलू उपकरण मरम्मत, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, राजमिस्त्री, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, मोबाईल रिपेयरिंग, जिक जेक मशीन इम्बोईडरी, जरी जरदोसी, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, मोटर वाइरिंग, मेनुअल ज्वेलरी डिजाईन, अगरबत्ती निर्माण, रिटेल सेल एसोसिएट आदि में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन आवेदन बोर्ड की विभागीय वेबसाईट http://crisponlineservices.com/Services/khadi/User_Registration_khadi.aspx पर किया जा सकता है। अधिकारी जानकारी के लिए प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मंडला में संपर्क किया जा सकता है।
